राष्ट्रपति चुनावः द्रौपदी मुर्मू की जीत के बाद BJP जश्न का दौर शुरू

एनडीए प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति चुनाव जीत लिया है। काउटिंग के तीसरे राउंड में ही उन्होंने राष्ट्रपति बनने के लिए आवश्यक 50 प्रतिशत मत हासिल कर लिए। द्रौपदी मुर्मू की जीत के बाद पूरे देश में जश्न का दौर शुरू हो गया है। बीजेपी के नेता देश के अलग-अलग राज्यों में जश्न मना रहे हैं। इधर द्रौपदी मुर्मू की जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनसे मिलने उनके आवास पहुंचे। जहां उन्होंने द्रौपदी मुर्मू से मिलकर उन्हें जीत की बधाई दी।

उल्लेखनीय हो कि संसद भवन में चल रही काउटिंग के तीसरे दौर में द्रौपदी मुर्मू को जीत हासिल हुई। थर्ड राउंड तक हुई काउटिंग में द्रौपदी मुर्मू को 3,219 वैध मतों में से 2,161 मत मिले। जबकि विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को 1,058 मत मिले। पचास प्रतिशत मत हासिल करते ही द्रौपदी मुर्मू देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति बन गई। जिसके बाद जश्न का दौर शुरू हो गया। सोशल मीडिया पर उन्हें देश-विदेश से बधाई मिल रही है।

साभार-पत्रिका

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *