जनसेवा शिविर में 48 वर्ष पुराना मृत्यु प्रमाण पत्र जारी किया

खरगोन| मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के तहत इन दिनों नगरीय और ग्रामीण क्षेत्रों में जनसेवा द्वितीय के शिविर आयोजित किये जा रहे हैं। शिविरों का उद्देश्य बिना परेशानी के 67 सेवाएँ गांव व नगर में ही प्रदाय करना है। बुधवार को बड़वाह नगर पालिका में एक ऐसा आवेदन आया जिसमें सेवा 1975 के समय की थी। यानी कि जो आवेदन किया गया उसमें दादाजी स्व. लक्ष्मणराव पाटिल की मृत्यु 4 अगस्त 1975 को हो चुकी थी। मतलब 48 वर्ष पुरानी सेवा का आवेदन किया गया। बड़वाह सीएमओ श्री कुशल डुडवे ने जनसेवा शिविर में सच्ची सेवा दिखाते हुए। अपने सहयोगी श्री शाखा प्रभारी अमजद अली से पुराना रिकॉर्ड खंगाला। पुराना रिकॉर्ड देखकर प्रमाण पत्र जारी किया गया। आवेदक आकाश शरद पाटिल ने अपने दादा और दादी की मृत्यु के प्रमाण पत्र के लिए आवेदन किया था। दादी स्व. निर्मला बाई पाटिल की मृत्यु 1 जून 1997 को हुई थी। दोनों प्रमाण पत्र सीएमओ और नपा अध्यक्ष राकेश गुप्ता व पार्षदों ने प्रदाय किया। आकाश पाटिल ने नपा का आभार भी व्यक्त  किया।

सभार एम पी इंफो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *