एक दिन में रिकॉर्ड 16868 मरीज बढ़े, अब तक 4.72 लाख केस; पिछले हफ्ते संक्रमितों की ग्रोथ रेट सबसे ज्यादा तेलंगाना में रही

नई दिल्ली. देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 4 लाख 72 हजार 870 हो गई। पिछले हफ्ते यानी 18 से 24 जून तक संक्रमितों की संख्या सबसे ज्यादा तेलंगाना में बढ़ी। यहां ग्रोथ रेट 12% रही। जबकि देश के सबसे ज्यादा टॉप टेन संक्रमित राज्यों में यह राज्य 10वें नंबर पर है। दूसरे नंबर पर दिल्ली और तीसरे नंबर पर दो राज्य तमिलनाडु और हरियाणा हैं। यहां रोजाना औसतन 5% की दर से मरीज बढ़े। महाराष्ट्र में मरीजों का ग्रोथ रेट औसतन 3% रहा।

बुधवार को एक दिन में सबसे ज्यादा 16 हजार 753 केस बढ़े। यह अब तक सबसे ज्यादा है। इससे पहले 20 जून को 15 हजार 918 संक्रमित मिले थे। पिछले 24 घंटे में महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 3890 संक्रमितों की पुष्टि हुई। दिल्ली में 3788 रिपोर्ट पॉजिटिव आईं, अब यहां 70 हजार 390 मरीज हो गए हैं, जो मुंबई से 2 हजार ज्यादा हैं। राहत की बात है कि देश में कोरोना का रिकवरी रेट 6% बढ़कर 56.38% हो गया। ये आंकड़े covid19india.org के अनुसार हैं।
कोरोना अपडेट्स

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को अपने आंकड़े जारी किए। इसके मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 16922 मामले सामने आए। वहीं, 418 लोगों की मौत हुई। इस तरह देश में अब तक कुल संक्रमित केस 4 लाख 73 हजार 105 हो गए हैं। इनमें एक लाख 86 हजार 514 एक्टिव केस हैं। 2 लाख 71 हजार 697 स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं, अब तक 14,894 मरीज दम तोड़ चुके हैं।
उधर, इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) ने बताया कि पिछले 24 घंटे में देश में 2 लाख 7 हजार 871 टेस्ट किए। उधर, देश में अब तक 75 लाख 60 हजार 782 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।
5 राज्यों का हाल

मध्यप्रदेश: शिवराज सरकार एक जुलाई से राज्य में ‘किल कोरोना अभियान’ शुरू करेगी। इस अभियान के तहत हर घर का सर्वे किया जाएगा। इस बीच भोपाल में बुधवार को 187 केस सामने आए। वहीं, राजभवन में 8 और पॉजिटिव मिले। यहां पर लगातार 3 दिन से संक्रमित मिल रहे हैं। राजभवन में अब तक 24 लोग संक्रमित हो चुके हैं। राज्य में संक्रमितों की संख्या अब 12448 हो गई है।

pradeshkidhadkan.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *