भोपाल। (दिनेश दवे) नगर निगम की सीमा में वार्ड क्रमांक 34 शब्बन चौराहा हॉटस्पॉट क्षेत्र में एक शख्स को गुटखा खाकर थूकना महंगा पड़ गया। उसके बाद अपने ही इस कृत्य पर निगम अधिकारी से वह बहस भी करने लगा। अधिकारी ने उसे नसीहत दी कि उसकी हरकत से दूसरे लोगों को भी परेशानी हो सकती है वह फिर भी नहीं माना। अंतत: कंटेनमेंट एरिया में गंदगी फैलाने और शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने के लिए उसे 2500रू. का जुर्माना भरना पड़ा और उसके द्वारा फैलाई गंदगी भी उसी से साफ करायी गई।