नए संसद भवन की छत पर नरेंद्र मोदी ने किया 6.5 मीटर ऊंचे अशोक स्‍तंभ का अनावरण

रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को देश के नए संसद भवन की छत पर भारत के राष्ट्रीय चिन्ह अशोक स्तंभ की प्रतिमा का अनावरण किया है। अशोक स्तंभ की यह मूर्ति कांस्य धातु से बनाई गई है। इसकी ऊंचाई 6.5 मीटर है। इसका वजन 9500 किलो बताया जा रहा है। अशोक स्तंभ की इस मूर्ति को कई चरणों में बनाया गया है। जिसमें स्केचिंग, पॉलिसिंग सहित कई चरण शामिल हैं।

इस मौके पर पीएम मोदी के साथ लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह पुरी भी मौजूद थे। निर्माणाधीन संसद भवन की छत पर बने अशोक के इस स्तंभ का निर्माण दो हजार से ज्यादा लोगों ने मिलकर किया है। संसद भवन की इस नई इमारत में 1224 सदस्यों के बैठने की व्यवस्था होगी। बताया जा रहा है कि इस इमारत का निर्माण दिसंबर 2022 तक पूरा हो जाएगा। शीतकालीन सत्र तक नया संसद भवन बनकर तैयार हो जाएगा।

साभार- जनसत्ता ऑनलाइन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *