पिछले 24 घंटे में 10 हजार मरीज बढ़े, अब तक 3.43 लाख केस

नई दिल्ली. देश में कोरोना के मामले बढ़कर 3 लाख 43 हजार 80 हो गए हैं। पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 10014 मरीज मिले। वहीं, एक दिन में 10 हजार से ज्यादा मरीज ठीक भी हुए। इससे पहले 13 जून को 8092 संक्रमित अस्पताल से डिस्चार्ज हुए थे। देश में 1 लाख 52 हजार 772 एक्टिव केस हैं, तो 1 लाख 80 हजार 320 लोग स्वस्थ भी हो चुके हैं। सोमवार को अकेले महाराष्ट्र में 2786, तमिलनाडु में 1843, दिल्ली में 1647, गुजरात में 514 मरीज मिले। ये आंकड़े covid19india.org के मुताबिक हैं।

उधर, दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सतेंद्र जैन की तबीयत खराब हो गई है। बताया जा रहा है कि उन्हें तेज बुखार है और सांस लेने में तकलीफ हो रही है। उन्हें राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। उनका कोरोना टेस्ट हो गया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 3 बजे 21 राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बात करेंगे। ये मीटिंग वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होगी। इसमें कोरोना के हालातों पर बात होगी। आगे की स्ट्रैटजी के लिए राज्यों से फीडबैक लिया जाएगा। अनलॉक-1 के असर पर बात होने की भी उम्मीद है। मोदी लगातार दो दिन मुख्यमंत्रियों से चर्चा करेंगे। बुधवार को यानी कल महाराष्ट्र, दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पश्चिम बंगाल समेत 15 राज्यों से बात होगी।
कोरोना अपडेट्स

स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार सुबह अपने आंकड़े जारी किए। इसके मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 10 हजार 667 केस मिले और 380 लोगों की मौत हुईं। इसके साथ देश में कुल 3 लाख 43 हजार 91 मामले हो गए हैं। इनमें 1 लाख 53 हजार 178 एक्टिव केस हैं। वहीं, 1 लाख 80 हजार 13 रिकवर केस हैं। उधर, अब तक 9900 लोगों की मौत हो चुकी है।
बीती रात कोरोना के 4 नए मामले सामने आने के बाद मिजोरम में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 121 हो गई।
हरियाणा सरकार ने गुड़गांव जिले में खाली पड़ी इमारतों का सर्वे करने को कहा है। सरकार का कहना है कि इनमें आइसोलेशन सेंटर बनाए जाएंगे ताकि जरूरत पड़ने पर इनका इस्तेमाल किया जा सके।
लखनऊ के किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) ने मंगलवार को बताया कि 2301 सैंपल में से 35 केस पॉजिटिव मिले।

5 राज्यों का हाल
मध्यप्रदेश: यहां सोमवार को संक्रमण के 133 नए मामले सामने आए। भोपाल में 40, इंदौर में 6, उज्जैन में 9 मरीज मिले। प्रदेश में संक्रमितों की संख्या 10 हजार 935 हो गई। अब तक 7 हजार से ज्यादा मरीज ठीक हुए हैं। कोरोना से अब तक 465 की जान गई। रविवार शाम से राज्य के 29 जिलों में कोरोना का कोई मरीज नहीं मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *