मुख्यमंत्री श्री चौहान ने स्टेट हेंगर पर की अतिवर्षा से उत्पन्न स्थिति की समीक्षा

भोपाल। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने स्टेट हैंगर पर गृह मंत्री श्री अमित शाह को विदा करने के बाद प्रदेश में अतिवर्षा से उत्पन्न स्थिति की मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा की। गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा,चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री विश्वास सारंग, सांसद श्री व्ही.डी. शर्मा,मुख्य सचिव श्री इकबाल सिंह बैंस,पुलिस महानिदेशक श्री सुधीर सक्सेना सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने विदिशा कलेक्टर से फोन पर जिले में राहत और बचाव कार्यों की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने भोपाल कलेक्टर को तत्काल बैरसिया में राहत और बचाव कार्य के लिए रवाना किया। मुख्यसचिव ने उन्हें प्रदेश की स्थिति की जानकारी दी।मुख्यमंत्री श्री चौहान ने भोपाल में विभिन्न डेम के गेट खोले रखने की स्थिति भी जानी। उन्होंने विदिशा में हेलीकाप्टर सुबह अतिशीघ्र उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने राजगढ़ कलेक्टर श्री हर्ष दीक्षित से भी जिले की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि पूरे मनोयोग से काम करें। उन्होंने फील्ड के अधिकारियों का मनोबल भी बढ़ाया।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सीहोर कलेक्टर श्री चंद्रमोहन ठाकुर से भी बारिश की स्थिति से जन-जीवन के प्रभावित होने की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि जान का नुकसान नहीं हो,यह प्रयास किये जाएँ। मुख्यमंत्री ने नर्मदापुरम जिले के कलेक्टर से बात कर नर्मदा नदी के जल-स्तर की जानकारी ली और निर्देश दिए के राहत और बचाव कार्य रात में भी जारी रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *