Advertisement

राष्‍ट्रीय हस्‍तशिल्‍प सप्‍ताह के अंतर्गत एम्‍ब्रायड्री एवं ब्‍लाक प्रिंट स्‍पर्धा आयोजित की गई

उज्जैन :  राष्ट्रीय हस्तशिल्प सप्ताह 2025 (8 दिसंबर से 14 दिसंबर 2025) के उपलक्ष्य में हाथकरघा एवं हस्तशिल्प संचालनालय भोपाल से आए पत्र के परिपालनार्थ एवं प्रेरणा से ज़िला हाथकरघा कार्यालय उज्जैन द्वारा आज दिनांक 10 दिसंबर 2025 को एंब्रायडरी एवं ब्लॉक प्रिंट स्पर्धा आयोजित की गई। स्पर्धा का उद्देश्य हमारे हस्तशिल्प को संरक्षित करना, बढ़ावा देना एवं महिलाओं को प्रोत्साहन देना था।ये स्पर्धाएं उज्जैन में कार्यरत एन जी ओ स्वस्तिक हैंडीक्राफ्ट वूमन वेलफेयर एसोसिएशन समिति में आयोजित की गई। स्पर्धाओं में 25 महिलाओं ने भाग लिया। सभी महिलाओं ने उत्कृष्ट एंब्रायडरी एवं विविध डिजाइंस प्रस्तुत किए। सभी के डिजाइंस की थीम मध्य प्रदेश के वन्य प्राणी एवं मध्य प्रदेश के किले अर्थात महिलाओं ने मध्य प्रदेश की प्राकृतिक एवं सांस्कृतिक धरोहर को एंब्रायडरी में उतारा है। इन महिलाओं की इस कला में उत्कृष्ट प्रदर्शन को प्रोत्साहित करने के लिए एंब्रायडरी स्पर्धा में 4 एवं ब्लॉक प्रिंट में 2 महिलाओं को प्रशंसा पत्र वितरित किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *