भोपाल। संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार की सांस्कृतिक समारोह एवं प्रस्तुति अनुदान योजना के अंतर्गत प्रख्यात साहित्यकार मुंशी प्रेमचंद की प्रसिद्ध कहानी सद्गति पर आधारित नाटक का मंचन गोलघर के पास स्थित आसरा वृद्ध आश्रम में किया गया। नाटक का निर्देशन युवा रंग कमी अदनान खान द्वारा किया गया। यह प्रस्तुति सामाजिक यथार्थ और मानवीय संवेदनाओं को केंद्र में रखकर तैयार की गई जिसमें गरीबी असमानता और मानवीय गरिमा जैसे महत्व पूर्ण विषयों को प्रभावशाली ढंग से मंच पर प्रस्तुत किया गया। आयोजन की विशेष बात यह थी कि यह नाटक वरिष्ठ नागरिकों के बीच सांस्कृतिक सरोकारों को साझा करने और सामाजिक चेतना को सशक्त बनाने का एक प्रयास था।
वरिष्ठ नागरिकों ने पसंद किया मुंशी प्रेमचन्द की कहानी ‘सद्गति’ पर आधारित मंचित नाटक















Leave a Reply