Advertisement

वीर सावरकर प्रखर राष्ट्रवादी थे, देश को गुलामी की जंजीरों से मुक्त कराने के लिए उन्होंने अपना जीवन समर्पित कर दिया- सबनानी

भोपाल। गुरुवार को विनायक दामोदर सावरकर की पुण्यतिथि पर दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत कोटरा के वीर सावरकर उद्यान स्थित उनकी प्रतिमा पर विधायक भगवानदास सबनानी ने पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि वीर सावरकर प्रखर राष्ट्रवादी थे, देश को गुलामी की जंजीरों से मुक्त कराने के लिए उन्होंने अपना जीवन समर्पित कर दिया। उनका व्यक्तित्व और कृतित्व हर पीढ़ी को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा। हम सभी मां भारती के ऐसे सच्चे सपूत को बारंबार नमन करते हैं। कार्यक्रम में पार्षद आरती राजू अनेजा,पार्षद ब्रजुला सचान, वरिष्ठ नेता मुकेश राय मंडल अध्यक्ष मुकेश देहाडे मंडल अध्यक्ष हेमंत बडगैया संतोष ब्रह्मभट्ट प्रतीक्षा ब्रह्मभट्ट गोविंद सिंह वर्मा रामनेता सिंह राम आशुदानी शैलेंद्र यादव विकास शर्मा निधि चौरसिया सहित पंकज त्रिपाठी सहित भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *