Advertisement

नाटक डाॅ. हेडगेवार एक व्यक्ति, एक विचार, एक युग की मंच पर जीवंत प्रस्तुति

भोपाल l शुक्रवार को रंग श्री लिटिल बैलेट ट्रूप के रागबंध नाट्य सभागार में गुलशन कुमार कावड़े’ द्वारा लिखित एवं निर्देशित नाटक डाॅ. केशवराव हेडगेवार जी की जीवनी एवं राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की स्थापना एवं संघ के शुरूआती दौर के ऊपर महानाट्य डाॅ. हेडगेवार एक व्यक्ति, एक विचार, एक युग (पार्ट-1) का मंचन सांस्कृतिक संस्था के कलाकारों द्वारा किया गया l नाटक में अभिनेताओं के जीवन्त अभिनय एवं तकनीकी रचनात्मकता की युति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया एवं बांधे रखा नाटक में संगीत निर्देशन गायन शाहिर प्रसाद विभूते द्वारा किया गया व संयोजन सचिन मलैया द्वारा किया गया l नाटक राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के संस्थापक डाॅ. केशव बलिराम हेडगेवार के जीवन उनके त्याग, तपस्या और संगठन निर्माण की गाथा को दर्शाता है ! डॉक्टर जी ने जीवन भर समाज को जागृत करने और संगठन निर्माण व्यक्ति निर्माण के लिए तपस्या की !नाटक में केवल ऐतिहासिक घटनाओं का चित्रण ही नहीं बल्कि दर्शकों के सामने उस युग की परिस्थितियां, चुनौतियां और समाज निर्माण की प्रेरणा को जीवंत किया गया है। इस नाटक में डॉक्टर हेडगेवार जी का त्याग ,उनका संघर्ष उनका संगठनात्मक दृष्टिकोण और राष्ट्र के लिए समर्पित जीवन दिखाने का प्रयास किया गया है! डॉक्टर जी के जीवन की झलकियों की दृश्य दर दृश्य प्रस्तुति कर यह दिखाया गया है कि एक व्यक्ति किस प्रकार संगठन अनुशासन और निस्वार्थ सेवा के माध्यम से समाज की दिशा बदल सकता है! इसके साथ ही डॉक्टर जी का संघ को लेकर दूरगामी चिंतन और विचारधारा को बखूबी दर्शाया गया है! डॉक्टर साहब के संग के साथी अप्पा जोशी, अन्ना सोहनी , भाऊजी कावरे, यादवराव जोशी, गुरु गोलवलकर, बालासाहब देवरस आदि के त्याग, तपस्या और बलिदान का बखूबी चित्रण किया गया है!संघ निर्माता डाॅ. हेडगेवार जी के जन्म से लेकर संघ स्थापना, उनका महाप्रयाण एवं गुरू गोलवलकर जी को उत्तराधिकारी नियुक्त करना व संघ के शुरूआती वर्ष व आगे की कार्य योजना एवं उद्देश्य को दिखाया गया है। नाटक की प्रस्तुति ने दर्शकों को राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा देने के साथ-साथ डॉक्टर हेडगेवार जी के जीवन मूल्यों को अपनाने की दिशा में एक छोटा सा प्रयास किया है! नाटक के प्रकाश परिकल्पना -धन्नू लाल सिन्हा द्वारा की गई l मंच पर मुख्य भूमिका सूत्रधार के किरदार में संजय शुक्रवारिया,डॉक्टर केशवराव हेडगेवार के बचपन का किरदार जय दिलौरी ने, पंडित बलिराम एवं युवा हेडगेवार जी का किरदार भारत सिंह बमनेले ने, वझे गुरुजी एवं वृद्ध हेडगेवार जी का किरदार विशाल चतुर्वेदी ने, मां रेवती हेडगेवार के किरदार में शिविका कटेरिया ने गुरु गोलवलकर जी का किरदार केशव केशवाल ने, बालासाहब देवरस का किरदार नितिन प्रेमनाथ ने, महात्मा गांधी का किरदार गोपाल लेले ने, सुभाष चंद्र बोस का किरदार महेन्द्र शुक्रवारे ने,अप्पा जोशी का किरदार राकेश श्रीवास्तव ने, भाऊ जी कावरे का किरदार अरुण ओझा ने, भाऊजी सुथार रूपेश श्रीवास्तव बॉबी ने, नारायण आप्टे एवं यादवराव जोशी का किरदार विवेक लोधी ने, अन्ना सोहने एवं डॉक्टर परांजपे का किरदार जे. पी. मिश्रा ने व सहायक किरदारों में स्वयं मकोरिया, ईशान दिलौरी, विदित कौरव, पंकज शर्मा, पंकज गोयल, सुधीर जाधव, ऋषभ मुरलीधर, ऋतिक यादव, चंदन कुमार, सुनील मिश्रा, यामिनी चक्रपाणि, पूनम वर्मा, रिया तिवारी, करिश्मा बांगड़ॆ, वैशाली लखेरा आदि कलाकारों ने भूमिका निभाई!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *