खंडवा। खाटू श्याम मंदिर प्रांगण स्थित कर्मवीर सीटी फार्महाउस में ‘रंग लगाओ मस्त हो जाओ’कार्यक्रम में संस्था के सदस्य कवियों ने गीत,गजल भजन,कविता सुना उपस्थित सभी को रंगीन कर दिया । कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण नन्दिनी साँवनेर एवं अंकिता जोशी द्वारा प्रस्तुत किया गया राधा कृष्ण नृत्य रहा। कवि कला संगम द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि समाज सेवी एवं वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश डोंगरे थे। अध्यक्षता वयोवृध्द डॉ जगदीश चंद चौरे ने की एवं समारोह के विशिष्ट अतिथि भुवन श्रीमाली थे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि राजेश डोंगरे नेकहा कि- ककस के सभी सदस्य बधाई के पात्र है, कवियों की रचनाओं ने होली का दृश्य सम्मुख रख दिया ।
संस्थापक सुनील उपमन्यु ने सन्चालन करते हुए ककस की गतिविधियों पर प्रकाश डाला एवं कहा कि नवोदित कवि/कलाकारों को ककस मंच प्रदान कर परिचय करवाती है। कार्यक्रम के प्रारम्भ में खाटूश्याम जी को नमन कर अतिथियो एवं पधारे सभी साहित्यप्रेमी/कलाकारों का गुलाल लगा स्वागत किया गया। पश्चात माँ शारदा की वंदना गायिका नन्दिनी गावशिन्दे ने की। संयोजनकर्ता ओमप्रकाश चौरे एवं दीपक चाकरे ने के कार्यक्रम का उद्देश्य सौहाद्रपूर्ण एवं मिलनसार तरीके से होली उत्सव मनाने का कहा।पश्चात तारकेश्वर चौरे,देवेंद्र जैन,भूपेंद्र मौर्य,सन्दीप खरे,के के व्यास महेश मूलचंदानी , गौरव गावशिन्दे, प्रशांत अय्यर, सन्तोष चौरे चुभन , अकील खान,सत्यनारायण चौहान अशोक तारे, नितिन बिवाल,सपना श्रीमाली,मंगला चौरे,वर्षा उपाध्याय, योगिता पंवार, रंजना जोशी,माधुरी श्रीवास्तव,प्रीत खण्डपुरे,राजमाला आर्य, सरिता सक्सेना ,नन्दिनी- गावशिन्दे,ओम प्रकाश चौरे,सभी ने पूरी मस्ती के साथ हास परिहास के साथ नृत्य कर झूमते हुए फाग उत्सव मनाया ।
ककस के कवियों ने मनाया फाग उत्सव ‘रंग लगाओ मस्त हो जाओ’















Leave a Reply