बोधि वृक्ष क्षेत्र को किया प्लास्टिक मुक्त
साँची। साँची बौद्ध-भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में श्रमदान से बोधिवृक्ष के आस पास सफाई की गई। शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक कर्मचारियों ने स्वैच्छिक श्रमदान के जरिये परिसर को कचरा मुक्त करने का संकल्प दोहराया। बोधि वृक्ष के आस-पास से प्लास्टिक कचरा हटाने के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों ने श्रमदान किया।
विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो. आर.एन गुप्ता ने कहा कि विश्वविद्यालय परिसर न केवल हमारे कार्य करने का स्थान है बल्कि यह बौद्धिक और सामाजिक विकास का केंद्र भी है। उन्होने दोहराया कि स्वच्छ एवं सुंदर वातावरण से स्वास्थ्य लाभ के साथ-साथ कार्य करने की ऊर्जा और सकारात्मकता बढ़ती है और सफाई केवल एक कार्य नहीं, बल्कि एक ज़िम्मेदारी है जिसे हम मिलकर निभा सकते हैं।
उनका कहना था कि मात्र 15 मिनट में सब ने मिलकर बोधि वृक्ष के आस-पास के क्षेत्र से गंदगी को साफ कर दिया तो पूरे कैंपस को थोड़े ही समय के श्रमदान से साफ कर दिया जाएगा। कुलसचिव की प्रेरणा से हर सप्ताह 15 मिनट का श्रमदान करने का संकल्प लिया गया।
















Leave a Reply