Advertisement

मप्र उर्दू अकादमी एवं पुरातत्व विभाग के संयुक्त तत्वावधान में अखिल भारतीय चारबैत समारोह आयोजित

भोपाल। मध्यप्रदेश उर्दू अकादमी, म.प्र. संस्कृति परिषद, संस्कृति विभाग तथा आयुक्त, संचालनालय पुरातत्त्व, अभिलेखागार एवं संग्रहालय के संयुक्त तत्वावधान में उर्दू लोकगायन की लुप्तप्राय परंपरा पर आधारित अखिल भारतीय चारबैत समारोह का आयोजन का प्रारम्भ 25 अप्रैल 2026 को सायं 7:30 बजे से गोलघर, शाहजहानाबाद, भोपाल में हुआ।
समारोह की थीम “चारबैत में देशभक्ति के रंग, वन्दे मातरम् के संग” रखी गई है। ज्ञात हो कि दो दिवसीय आयोजन में रामपुर, चाँदपुर तथा भोपाल की प्रतिष्ठित चारबैत टीमें एवं दो नई टीमें प्रस्तुति प्रस्तुति दे रही हैं।
समारोह के उद्घाटन अवसर पर मध्यप्रदेश उर्दू अकादमी की निदेशक डॉ नुसरत ने कहा कि मध्यप्रदेश उर्दू अकादमी, मध्यप्रदेश संस्कृति परिषद, संस्कृति विभाग के मार्गदर्शन में पिछले कई वर्षों से उर्दू लोक गायन परंपरा चारबैत के संरक्षण, संवर्धन तथा नई पीढ़ी को प्रशिक्षण देने का कार्य कर रही है। इस वर्ष समारोह की थीम “चारबैत में देशभक्ति के रंग, वन्दे मातरम् के संग” रखी गई है, जो यह संदेश देती है कि लोककला केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि राष्ट्रीय चेतना, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक एकता का माध्यम भी है। अकादमी द्वारा चारबैत के पारंपरिक स्वरूप इश्क़, सूफ़ियाना रंग और सामाजिक विषयों के साथ-साथ देशप्रेम की भावना से ओत प्रोत कलाम भी शामिल किए गए हैं।

चारों चारबैत पार्टियों के उस्तादों के नाम और कलाम निम्न हैं। चारों पार्टियों ने चार बैत की शुरुआत देशभक्ति पर आधारित कलाम से की।

अखाड़ा तरब ज़ियाई रामपुर:

उस्ताद : मोहम्मद आसिम 

1. हम गुल हैं तो भारत है गुलिस्तान हमारा

सोचे ज़रा इस दौर का इंसान हमारा

2. मोहब्बत जो कि है निभा न सकोगे

        लगी है जो दिल में बुझा न सकोगे

बज़्मे शाहिद, भोपाल

उस्ताद : मोहम्मद मुख्त़ार 

1. भारत के लिए हम अपनी जान लुटा देंगे

कश्मीर की सरहद से दुश्मन को भगा देंगे

2. तुम्हारे हिज्र में दिन रात हम आँसू बहाते हैं

बज़्म ए मसूद रज़ा, भोपाल

उस्ताद : क़मर अली 

1. हम शम्मे मोहब्बत की दिल में जला देंगे

भारत के हम हैं वासी, एक दिन ये बता देंगे

2. बीमारे मोहब्बत को तसकीन तो दे आते

हार्मनी ग्रुप, भोपाल

उस्ताद : उमेश तरकसवार 

1. वंदे मातरम्

2. न मेरे पास आते हैं न वो मुझको बुलाते हैं

कार्यक्रम का संचालन स्वाति सिंह द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में अकादमी की निदेशक डॉ नुसरत मेहदी ने तमाम कलाकारों, अतिथियों एवं श्रोताओं का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *