इन्दौर : शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई स्नातकोत्तर कन्या महाविद्यालय किला भवन इंदौर में शुक्रवार को प्राचार्य डॉ. बी. डी. श्रीवास्तव के संरक्षण और प्रशासनिक अधिकारी डॉ. वी.पी. बैरागी के मार्गदर्शन में इको क्लब द्वारा पर्यावरण जागरूकता प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम की विजेता छात्राओं में वैष्णवी बैस, शबाना, राजश्री, अनुष्का को पुरस्कार तथा प्रमाणपत्र वितरित किया किए। कार्यक्रम का इसका उद्देश्य छात्राओं में पर्यावरण के प्रति जागरूकता लाना और पर्यावरण को बेहतर बनाने के लिए प्रेरित करना है। संपूर्ण कार्यक्रम इको क्लब प्रभारी डॉ. पूजा जैन के द्वारा संपन्न करवाया गया। कार्यक्रम में प्रो. रितु मथुरिया, डॉ. अमरीश, डॉ. आशीष कपूर, डॉ. फरीदा जोहर सहित छात्राएं उपस्थित रही।
इको क्लब द्वारा पर्यावरण जागरूकता संबंधी प्रश्नोत्तरी का हुआ आयोजन

















Leave a Reply