उत्सुनोमियां जापान से उत्कर्ष अत्रे,
जापान के तोचीगी स्टेट की राजधानी उत्सुनोमियां से लगभग डेढ़ घंटे की दूरी पर बांदो कस्बे में स्थित श्रीराम मंदिर में रविवार को महाशिवरात्रि का उत्सव पूर्ण पारंपरिक रीति-रिवाजों और श्रद्धा के साथ मनाया गया।इस दिन सबसे आकर्षण का क्षण पवित्र रुद्र अभिषेक था जिसमें वहां निवास कर रहे भारतीय भक्तों ने सम्मिलित होकर पूरे मन से सुख, स्वास्थ्य और समृद्धि प्रदान करने हेतु श्रद्धा के साथ भगवान शिव से प्रार्थना की। मधुर भजन और कीर्तन ने मंदिर परिसर को दिव्य ऊर्जा से भर दिया, जिससे उपस्थित सभी लोगों के लिए एक शांतिपूर्ण और आध्यात्मिक वातावरण बन गया। इस पवित्र अवसर पर ट्रस्टी प्रमुख गुलाबताय गंभीर,ने आयोजन को सफल बनाने के लिएआगे आए सभी स्वयंसेवकों और भक्तों को हार्दिक धन्यवाद दिया l बता दें जापान के बांदो स्थित इस मंदिर में 2 से तीन हजार प्रवासी भारतीय एकत्र होकर पर्व,त्योहारों मनाते हैं उस समय यहाँ एक छोटा भारत निर्मितमो जाता है l





















Leave a Reply