भोपाल। स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ डिजाइन द्वारा “कलाकृति:फ्रॉम क्रिएशन टू सिग्नीफिकेन्स” नामक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी में फैशन डिजाइन, इंटीरियर डिजाइन एवं एक्सटीरियर डिजाइन के प्रदर्शनी में विद्यार्थियों की बनाई गई आकर्षक और रचनात्मक प्रस्तुतियाँ प्रदर्शित की गईं।


इस अवसर पर एसजीएसयू कुलाधिपति डॉ सिद्धार्थ चतुर्वेदी ,कुलगुरु डॉ विजय सिंह,कुलसचिव डॉ सितेश कुमार सिन्हा और डॉ. विनोद शर्मा, सहित प्राध्यापकगण और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।
प्रदर्शनी में फैशन परिधान, डिजाइन कलेक्शन, क्रोशिया, मैक्रेमे, टेक्सटाइल तकनीकें (टाई एंड डाई, ब्लॉक प्रिंटिंग) के साथ-साथ इंटीरियर एवं एक्सटीरियर डिजाइन से संबंधित विभिन्न मॉड्यूल्स, 2D एवं 3D डिजाइन ड्रॉइंग, स्पेस प्लानिंग, फर्नीचर डिजाइन, बिल्डिंग लेआउट कॉन्सेप्ट्स, मॉडल मेकिंग, लाइटिंग कॉन्सेप्ट, मटेरियल डिस्प्ले, सस्टेनेबल डिजाइन आइडियाज और ग्रीन आर्किटेक्चर आधारित प्रोजेक्ट्स आकर्षण का केंद्र रहे।
इसके अतिरिक्त विजुअल मर्चेंडाइजिंग, डिस्प्ले डिजाइन, रिटेल स्पेस प्लानिंग, थीम बेस्ड इंस्टॉलेशन, कलर थ्योरी एप्लीकेशन, टेक्सचर बोर्ड, मूड बोर्ड, कॉन्सेप्ट डेवलपमेंट और लाइव प्रोजेक्ट प्रेजेंटेशन के माध्यम से विद्यार्थियों ने अपने कौशल का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। प्रदर्शनी में समकालीन रुझानों, भारतीय संस्कृति और पर्यावरणीय जागरूकता को ध्यान में रखते हुए तैयार की गई रचनात्मक प्रस्तुतियां विशेष रूप से सराही गईं।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय के माननीय कुलाधिपति डॉ सिद्धार्थ चतुर्वेदी ने कहा कि डिजाइन केवल सौंदर्य का माध्यम नहीं, बल्कि समाज और उद्योग के लिए नवाचार का सशक्त साधन है। ‘कलाकृति’ प्रदर्शनी विद्यार्थियों की कल्पनाशीलता, तकनीकी दक्षता और उद्योग-उन्मुख शिक्षा का उत्कृष्ट उदाहरण है। इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों को व्यावहारिक अनुभव प्रदान करते हैं और उन्हें भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करते हैं।
इस अवसर पर एसजीएसयू कुलगुरु डॉ विजय सिंह और कुलसचिव डॉ सितेश कुमार सिन्हा ने कहा कि कलाकृति’ जैसे आयोजन विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का सशक्त मंच प्रदान करते हैं। यह आयोजन विश्वविद्यालय की अकादमिक गुणवत्ता और नवाचार के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
















Leave a Reply