Advertisement

जिला चिकित्सालय में विश्व श्रवण दिवस मनाया गया

उज्जैन : मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अशोक कुमार पटेल के निर्देशन में  शुक्रवार को  जिला चिकित्सालय में विश्व श्रवण दिवस के अवसर पर (चरक भवन) शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कान से संबंधित बीमारियों से ग्रसित समस्त आयु वर्ग के हितग्राहियों की नाक, कान, गला सर्जन, डॉ. अंशु वर्मा एवं अन्य नाक, कान, गला चिकित्सकों / स्टाफ द्वारा जाँच एवं उपचार दिया गया।शिविर में आरबीएसके टीम और डीईआईसी स्टाफ द्वारा बच्चों को शिविर में भेजा गया तथा जिला शीघ्र हस्तक्षेप केन्द्र प्रबंधक श्रीमती विनिशा सोलंकी एवं स्टाफ द्वारा शिविर में सहयोग प्रदान किया गया। शुक्रवार को शिविर में कुल 56 हितग्राहियों की जाँच / उपचार प्रदाय किया गया। इनमें 18 से ऊपर के हितग्राहियों को  दवाई देकर डीईआईसी रेफर किया गया। साथ ही 13 बच्चों को मेडिसिन, दो को सीआई और एक का मस्तिष्क-स्तंभ उद्दीप्त प्रतिक्रिया ऑडियोमेट्री  टेस्‍ट किया गया।मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अशोक कुमार पटेल एवं सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ. संगीता पलसानिया  द्वारा बताया गया कि यदि भविष्य में श्रवण रोग से संबंधित (0-18) बच्चों में कोई समस्या हो तो जिले में संचालित शीघ्र हस्‍तक्षेप केन्द्र चरक भवन छठी मंजिल पर संपर्क करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *