खरगोन : कलेक्टर सुश्री भव्या मित्तल ने महेश्वर तहसील का दौरा कर विभिन्न विभागों के निर्माणाधीन एवं संचालित कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पर्यटन विभाग के सुविधा केंद्र, केरियाखेड़ी हैंडलूम भवन निर्माण, तहसील भवन निर्माण तथा अहिल्या फाउंडेशन द्वारा किए जा रहे कार्यों का अवलोकन किया।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर सुश्री मित्तल ने संबंधित अधिकारियों से कार्यों की प्रगति की जानकारी प्राप्त की तथा निर्माण कार्यों को गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पर्यटन स्थल महेश्वर में आने वाले पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं।
कलेक्टर सुश्री मित्तल ने केरियाखेड़ी में बन रहे हैंडलूम भवन का भी अवलोकन कर स्थानीय बुनकरों को बेहतर कार्यस्थल और सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की जानकारी ली। इसके साथ ही तहसील भवन निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।















Leave a Reply