Advertisement

टीवी शो नागिन में अक्षय कुमार की स्पेशल एंट्री दिखाई जाएगी

एकता कपूर का टीवी शो नागिन दर्शकों को काफ़ी पसंद आता है, और इसका अंदाज़ा इस बात से लगाया जा सकता है कि इस शो का सातवां सीजन चल रहा है। और इस बार नागिन 7 में एक बड़ा और दिलचस्प ट्विस्ट आने वाला है, जिसमें अक्षय कुमार की स्पेशल एंट्री दिखाई जाएगी।

अक्षय कुमार शो में महानाग के किरदार में नजर आएंगे।उनका रोल नागरानी अनंता (आहना) की मदद करने वाला होगा।यह एंट्री सिर्फ कहानी के लिए ही नहीं, बल्कि उनकी आने वाली फिल्म के प्रमोशन का हिस्सा भी है।

प्रमोशन से जुड़ा ट्विस्ट

यह खास ट्रैक उनकी फिल्म भूत बांग्लाको प्रमोट करने के लिए बनाया गया है।इस फिल्म को एकता कपूर और शोभा कपूर ने प्रोड्यूस किया है।फिल्म में अक्षय कुमार के साथ राजपाल यादवभी नजर आएंगे।सेट पर अक्षय और राजपाल का जोरदार स्वागत हुआ, जिसके वीडियो भी वायरल हो रहे हैं।

‘नागिन 7’ की मौजूदा कहानी

फिलहाल शो में चंगिस्तान के दुश्मन भारत को नुकसान पहुंचाने की साजिश कर रहे हैं।उनका लक्ष्य नागमणि और आर्यमन सूरी का सीक्रेट लॉकर है।नागरानी अनंता (आहना) इन खतरों से देश और आर्यमन को बचाने के लिए संघर्ष कर रही है।

साभार – lalluram.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *