डायरेक्टर नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही अपकमिंग फिल्म ‘रामायणम्’ में एक्टर रणबीर कपूर को डबल रोल निभाते देखा जाएगा. हनुमान जन्मोत्सव पर इस फिल्म की पहली झलक सामने आने के बाद फैंस के बीच इस फिल्म की काफी चर्चा हो रही है. 4000 करोड़ रुपये के भारी बजट में बन रही इस फिल्म में रणबीर कपूर को भगवान राम के अवतार में देखा जाएगा. इसके अलावा इस फिल्म में वो भगवान परशुराम का रोल निभाते भी नजर आने वाले हैं.
पहली बार भगवान राम के रूप में नजर आएंगे रणबीर
बता दें कि हाल ही में रणबीर कपूर ने फिल्म ‘रामायणम्’ में दो अलग-अलग अवतार निभाने पर बात किया है. दो मिनट से ज्यादा लंबे फिल्म के टीजर में रणबीर को भगवान राम के रूप में पहली बार नजर आए, जिसमें उन्हें योद्धा से लेकर राजा तक के कई अवतार में दिखाया गया है. टीजर में युद्ध की भी झलकियां हैं. हालांकि वीडियो में परशुराम नजर नहीं आते हैं, लेकिन भगवान राम को एक विशाल अस्त्र-शस्त्र पकड़े दिखाया गया है, जिसे तस्वीरों में लोगों ने अब तक परशुराम भगवान के हाथों में देखा था और माना जाता है कि ये उनका हथियार है.
रणबीर ने कहा– दोनों को निभाने का अवसर मिलना शानदार
हाल ही में एक मीडियो से बात करते हुए रणबीर कपूर ने अपने दोनों भूमिकाओं के बारे में कहा- ‘भगवान विष्णु के अलग-अलग अवतार थे. भगवान राम एक अवतार हैं और भगवान परशुराम भगवान राम से पहले के अवतार थे, और इन दोनों को निभाने का अवसर मिलना शानदार था.’
पहले भी रणबीर निभा चुके हैं डबल रोल
बता दें कि फिल्म ‘रामायणम्’ से पहले भी रणबीर कपूर ने साल 2022 में आई फिल्म ‘शमशेरा’ में भी डबल रोल निभाया था. जिसमें उन्होंने शमशेरा और उनके बेटे बल्ली का किरदार निभाया था.
फिल्म ‘रामायणम्’ में रणबीर कपूर के अलावा साई पल्लवी माता सीता और यश यहां रावण की भूमिका में नजर आएंगे. ये फिल्म इस साल दिवाली 2026 को रिलीज होने वाली है. वहीं दूसरे भाग की बात करें तो इसे अगले साल दिवाली 2027 को रिलीज किया जाना है.
साभार – lalluram.com

















Leave a Reply