Advertisement

साँची विश्वविद्यालय ने लगाया भगवन्तपुर कॉलोनी में स्वास्थ्य शिविर

एनीमिया एवं लू से बचाव के बताए उपाय

साँची। साँची बौद्ध-भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय द्वारा गोद लिए गए ग्राम भगवन्तपुर कॉलोनी (ग्राम पंचायत शाहपुर, जिला रायसेन में नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। कुलसचिव प्रो रामनिवास गुप्ता के निर्देशन में विश्वविद्यालय के स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित शिविर में ग्रामीणों, विशेषकर महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

स्वास्थ्य परीक्षण:

 शिविर के दौरान कुल 65 महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस दौरान उनकी सामान्य बीमारियों की जाँच की गई एवं आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया गया।

एनीमिया जागरूकता

 महिलाओं में बढ़ती खून की कमी (एनीमिया) की समस्या को देखते हुए, उन्हें इससे बचाव के तरीके बताए गए। डॉ. अंजलि दुबे ने खान-पान में सुधार और आयरन युक्त आहार के महत्व पर जोर दिया।

 आयुर्वेदिक जीवनशैली:

 ग्रामीणों को स्वस्थ रहने के लिए *आयुर्वेदिक आहार-विहार* अपनाने हेतु प्रेरित किया गया, ताकि वे प्राकृतिक तरीके से अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ा सकें।

ग्रीष्म ऋतु एवं हीट स्ट्रोक:

 वर्तमान में बढ़ती गर्मी को देखते हुए *हीट स्ट्रोक (लू)* से बचाव के विशेष उपाय साझा किए गए। ग्रामीणों को पर्याप्त पानी पीने, धूप में निकलने से बचने और लू के लक्षणों को पहचानने के बारे में जागरूक किया गया।

यह शिविर सहायक चिकित्सक डॉ. अंजलि दुबे और उनकी टीम के नेतृत्व में संपन्न हुआ। विश्वविद्यालय की इस पहल को ग्राम वासियों का भरपूर समर्थन और सकारात्मक प्रतिसाद मिला। ग्रामीणों ने इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि स्थानीय स्तर पर इस प्रकार के शिविरों के आयोजन से स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ती है।

विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि भविष्य में भी गोद लिए गए गांवों में इस तरह के कार्यक्रम जारी रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *