वीरेन्द्र वीर दसौंधी
पराक्रमी वीरो ने तोड़ा,पाक का सारा गुरूर।
विजयी किया रणबांकुरों ने,आपरेशन सिंदूर।।
शौर्य वान वीरों से हारा,घना आतंकी तिमिर।
मारे घर मे घुस आतंकी,किये तबाह नौ शिविर।।
वीरों के पराक्रम ने किया, पाक को चकनाचूर।
विजयी किया रणबांकुरों ने,आपरेशन सिंदूर।।
स्वदेशी शस्त्रों ने मचाया,पाक जमी कोहराम।
मार गिराए शस्त्र हवा मे, हमने शत्रु के तमाम।।
दुश्मन को मिला हर वार का, जवाब उसे भरपूर।
विजयी किया रणबांकुरों ने,आपरेशन सिंदूर।।
आया घुटनों के बल जल्दी, करवाया सीजफायर।
गिरगिट जैसा रंग बदला,हार देखकर कायर।।
हर बार खाता मात फिर भी,नही बदलता फितूर।
विजयी किया रणबांकुरों ने,आपरेशन सिंदूर।।

Leave a Reply