तकनीकी नवाचार एवं वैश्विक अवसरों की दिशा में आरएनटीयू की ऐतिहासिक पहल
भोपाल। रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय (आरएनटीयू) भोपाल में आईईईई स्टूडेंट ब्रांच का भव्य शुभारंभ विश्वविद्यालय के शारदा ऑडिटोरियम में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। यह पहल विद्यार्थियों को तकनीकी उत्कृष्टता, नवाचार, अनुसंधान एवं वैश्विक पेशेवर मंच से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर सिद्ध होगी।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में प्रो. (डॉ.) जी. एस. तोमर, चेयरपर्सन, आईईईई मध्य प्रदेश सेक्शन उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. आशीष सिंघल, चेयरपर्सन, स्टूडेंट एक्टिविटीज कमेटी (SAC), आईईईई एम.पी. सेक्शन ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। विश्वविद्यालय की ओर से प्रो. (डॉ.) रवि प्रकाश दुबे, कुलपति; डॉ. संगीता जौहरी, कुलसचिव; डॉ. रचना चतुर्वेदी, डायरेक्टर रिसर्च, आईसेक्ट ग्रुप ऑफ यूनिवर्सिटीज; तथा डॉ. विनय यादव, डीन, इंजीनियरिंग एवं टेक्नोलॉजी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, जिसके पश्चात अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान किया गया। अपने प्रेरक उद्बोधन में प्रो. (डॉ.) जी. एस. तोमर ने विद्यार्थियों को तकनीकी नवाचार, अनुसंधान एवं वैश्विक प्रतिस्पर्धा के अनुरूप स्वयं को विकसित करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि आईईईई जैसे अंतरराष्ट्रीय मंच से जुड़कर छात्र तकनीकी नेतृत्व, ज्ञान विस्तार एवं करियर विकास के व्यापक अवसर प्राप्त कर सकते हैं। वहीं डॉ. आशीष सिंघल ने आईईईई की विभिन्न गतिविधियों, छात्र विकास कार्यक्रमों एवं अंतरराष्ट्रीय अवसरों की विस्तृत जानकारी देते हुए विद्यार्थियों को इस मंच का अधिकतम लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।
कुलपति प्रो. (डॉ.) रवि प्रकाश दुबे ने अपने प्रेरणादायी संबोधन में कहा कि आईईईई स्टूडेंट ब्रांच विश्वविद्यालय में तकनीकी शिक्षा एवं अनुसंधान संस्कृति को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। कुलसचिव डॉ. संगीता जौहरी ने विद्यार्थियों को इस मंच के माध्यम से अपने कौशल, नेतृत्व क्षमता एवं वैश्विक नेटवर्किंग को सशक्त बनाने का संदेश दिया।
डॉ. विनय यादव ने छात्रों को नवाचार, तकनीकी परियोजनाओं एवं पेशेवर गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया, वहीं डॉ. रचना चतुर्वेदी ने शोध, सहयोग एवं बहुआयामी विकास में ऐसे मंचों की भूमिका को रेखांकित किया।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण आईईईई स्टूडेंट सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह रहा, जिसमें विद्यार्थियों ने पेशेवर मूल्यों, सतत सीखने एवं तकनीकी उत्कृष्टता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
यह आईईईई स्टूडेंट ब्रांच विद्यार्थियों के लिए तकनीकी विकास, अनुसंधान, नवाचार एवं वैश्विक अवसरों के नए द्वार खोलेगी तथा उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनने के लिए सशक्त बनाएगी।
कार्यक्रम के अंत में डॉ. प्रतीक निगम द्वारा आभार प्रदर्शन किया गया। समूह छायाचित्र के साथ कार्यक्रम का सफल समापन हुआ।

















Leave a Reply