निगम के वार्ड क्रमांक-47 में घर-घर पहुंचकर स्वास्थ्य टीम कर रहीं है परीक्षण

कलेक्टर द्वारा वार्ड 47 में पहुंचकर किये गये सर्वे का लिया जायजा

मुरैना। विगत दिवस 17 मार्च को दुबई से वापस लौटने वाले निगम के वार्ड 47 में पति-पत्नि कोरोना पॉजीटिव पाये गये थे। इसके बाद कलेक्टर के निर्देशन पर बरेठा परिवार के 10 व्यक्तियों की जांच भी पॉजीटिव पाई गईं। इस पर शासन की गाइड लाइन के अनुसार वार्ड 47 के समस्त घरों, प्रत्येक व्यक्तियों के जांच परीक्षण करने के निर्देश कलेक्टर श्रीमती प्रियंका दास ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आरसी बांदिल को दिये थे। डॉ. आरसी बांदिल ने डॉ. पदमेश उपाध्याय को नोडल अधिकारी के रूप में गठित किया, जिसमें 10 सर्वेलेंस टीम कुल 20 कर्मचारी, 3 सुपरवाइजरों, एक मेडीकल मोबाइल टीम गठित की गई। यह टीम वार्ड 47 के प्रत्येक घरों में पहुंचकर सर्वे कार्य कर रहीं है। जिसमें खांसी, बुखार, जुखाम एवं श्वास लेने में तकलीफ होने वाले व्यक्तियों को चिन्हित कर रहीं है। जिसमें 10 वर्ष के छोटे बच्चों की संख्या एवं 60 से ऊपर के कितने बुजुर्ग है, उनका सर्वे कार्य कर रहीं है। कलेक्टर श्रीमती प्रियंका दास ने रविवार को वार्ड 47 का भ्रमण किया। जिसमें प्रेमनगर, गढ़ौरापुरा एवं पीजी कॉलेज के पीछे पिछली गली में पहुंचकर सर्वे कार्य का निरीक्षण किया। जिसमें स्वास्थ्य टीम मौके पर कलेक्टर को मिली। कलेक्टर ने पूछा कि अभी तक कितने घरों का सर्वे हो चुका है, जिसमें स्वास्थ्य टीम ने बताया कि 1700 घरों का घर-घर पहुंचकर रिपोर्ट तैयार कर ली गई है। उसके घर के बाहर लाल चॉक से अंकित कर दिया जाता है। इस पर कलेक्टर ने नाराजगी व्यक्त की और कहा कि एसडीएम द्वारा पैंट एवं बु्रश उपलब्ध करायें जायें, प्रत्येक घर पर पैंट से सर्वे रिपोर्ट लगाई जावे। इस भ्रमण के समय कलेक्टर ने स्वयं लोंगो से चर्चा भी की और लोगों के दुख दर्द को सुना। जिसमें वार्ड 47 के निवासियों ने कलेक्टर की प्रशंसा की और कहा कि हमारे यहां किसी भी प्रकार की कमी नहीं है, प्रशासन द्वारा प्रति दिन खाद्यान्न सामग्री, सब्जी, दूध आदि के संबंध में वाहनों द्वारा पूर्ति की जा रही है। कलेक्टर ने कहा कि वार्ड 47 के आसपास वार्ड 45, वार्ड 46, वार्ड 9 और वार्ड 10 के लिये 12 टीमें गठित की है। इनके लिये प्रत्येक वार्ड में तीन-तीन सुपरवाइजर और एक-एक वार्ड में एक-एक मोबाइल टीम गठित की गई है। इन वार्डों का सर्वे 6 अप्रैल से प्रारंभ होगा। भ्रमण के समय एसडीएम मुरैना, नगर निगम कमिश्नर सहित अन्य विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

वार्ड 47 में दिहाड़ी मजदूरों को कलेक्टर ने खाद्यान्न वितरण किया
कलेक्टर श्रीमती प्रियंका दास ने वार्ड क्रमांक 47 में दिहाड़ मजदूर लौहपीटा वर्ग के परिवारों को खाद्यान्न सामग्री निःशुल्क वितरण की। जिसमें आटा, दाल, चावल आदि।
वार्ड 47 से वापस आने वाले वाहनों को किया जा रहा है सैनेटाइजर
वार्ड 47 में कोरोना पॉजीटिव पाये जाने वाले मरीजों को ध्यान में रखते हुये पूरे वार्ड को सील कर दिया गया है। जिस वार्ड में स्वास्थ्य कर्मी अन्य शासकीय वाहन वापस निकलने पर वार्ड 47 के बाहर फायरब्रिगेड के माध्यम से वाहनों को सैनेटाइजर किया जा रहा है। यह कार्य नगर निगम की फायरबिग्रेड के कर्मचारी फायरमैन मोहम्मद रफीक और वाहन चालक रिंकू राठौर बखूबी वाहनों को सैनेटाइजर किया जा रहा है।
पुराने बस स्टेण्ड में सैनेटाइजर चैम्बर स्थापित
कलेक्टर श्रीमती प्रियंका दास के मार्गदर्शन में नगर निगम कमिश्नर द्वारा रोड़वेज पुराना बस स्टेण्ड मुरैना में सैनेटाइजर चैम्बर स्थापित किया है। इसमें वार्ड 47 से लौटने वाले कर्मचारी, वाहन चालक, स्वास्थ्य कर्मी, पुलिस, राजस्व या फील्ड में सर्वे कार्य में लगे कर्मचारी लौटकर सैनेटाइजर चैम्बर में पहुंचकर सैनेटाइजर होने के बाद ही घर जायेंगे। कलेक्टर ने पहुंचकर सैनेटाइजर चैम्बर की शुरूआत की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *