सिक्किम के 30 और युवक-युवतियों को मिली राशन की मदद

जबलपुर। सिक्किम से विवाह समारोहों  में  काम के लिए आए हुए 30 युवक युवतियों के दल ने कलेक्टर जबलपुर के फेसबुक पेज पर गत दिवस प्रकाशित  सिक्किम के 14 लोगों को दी गई सहायता की खबर देखी तो उन्होंने उम्मीद के साथ रेडक्रॉस के सचिव आशीष दीक्षित को अपनी समस्या बताई और सहायता की गुहार की। जिस पर इन सभी 30 युवक-युवतियों की मदद के लिए तुरंत  रेडक्रॉस के वॉलंटियर अंकित पहारिया और राहुल तिवारी को 50 किलो चावल,25 किलो आटा, 5 लीटर तेल, 5 किलो दाल ,नमक, मसाले, जूस, बिस्किट आदि के साथ उनके निवास  नई बस्ती, लमती विजय नगर भेजा गया।

अविश्वसनीय रूप से मात्र एक फोन कॉल पर तुरंत मिली इस सहायता से रिष्णा मारक,सिमकी मोमिन, अनन्या क्षेत्री, मनीषा तमांग, शांति तमांग सहित सभी लोगों ने आश्चर्य मिश्रित प्रसन्नता के साथ कलेक्टर  भरत यादव, जिला प्रशासन  और रेडक्रॉस सोसायटी को हार्दिक आभार व्यक्त किया। विदित हो कि इसके पहले भी रेडक्रॉस समिति सिक्किम राज्य के 14 लोगों को भोजन-राशन की मदद मुहैया करा चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *