धार : विश्व कौशल प्रतियोगिता की तैयारियों के तारतम्य में शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ITI), धार द्वारा जिला स्तरीय इलेक्ट्रिकल प्रोजेक्ट प्रदर्शनी एवं प्रतियोगिता “Electric Genius Project Challenge – District Dhar 2026” का गरिमामय आयोजन किया गया। ब ब इस प्रतियोगिता में जिले की 12 शासकीय आईटीआई के प्रशिक्षणार्थियों ने अपनी तकनीकी दक्षता का प्रदर्शन करते हुए नवाचार पर आधारित विभिन्न इलेक्ट्रिकल मॉडल्स और प्रोजेक्ट्स प्रस्तुत किए। कड़े मुकाबले के बीच तकनीकी कौशल के आधार पर शासकीय आईटीआई उमरबन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि शासकीय आईटीआई धामनोद एवं कुक्षी को द्वितीय तथा शासकीय आईटीआई धार एवं तिलगारा को संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। आयोजन के दौरान कौशल विकास विभाग इंदौर संभाग के संयुक्त संचालक श्री सतीश मोरे, उपसंचालक श्रीमती प्रियंका बामने एवं सहायक संचालक श्री सचिन अग्रवाल ने प्रदर्शनी का विस्तृत निरीक्षण किया और प्रशिक्षुओं द्वारा निर्मित प्रोजेक्ट्स की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। संस्था के प्राचार्य श्री राहुल मंडलोई के कुशल मार्गदर्शन में आयोजित इस संपूर्ण कार्यक्रम का सफल संचालन प्रशिक्षण एवं नियोजन अधिकारी श्री जितेन्द्र सिंह बदनोरा द्वारा किया गया। इस आयोजन ने न केवल प्रशिक्षणार्थियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच प्रदान किया, बल्कि उन्हें भविष्य की वैश्विक तकनीकी चुनौतियों के लिए भी प्रेरित किया।
शासकीय आईटीआई धार में जिला स्तरीय “इलेक्ट्रिक जीनियस प्रोजेक्ट चैलेंज” संपन्न, उमरबन प्रथम

















Leave a Reply