भोपाल। मंगलवार को नौतपा खत्म हो गया। इस बार यह सिर्फ चार दिन ही तपा। इन नौ दिनों में दिन का औसत तापमान 41.4 डिग्री रहा। ऐसा चार साल बाद हुआ, जब नौतपा में तपिश इतनी कम रही। इससे पहले 2016 में ऐसा हुआ था। तब इन नौ दिनों में दिन का औसत तापमान 41.1 डिग्री रहा था।
इस बार नौतपा 25 मई से शुरू हुआ था। इसके एक दिन पहले से ही शहर में मौसम के तेवर तीखे हो गए थे। पहले चार दिन पारा 44 डिग्री के करीब यानी 43 डिग्री से ज्यादा बना रहा। लेकिन आखिरी पांच दिन में तस्वीर उलटी हो गई। खास बात ये रही कि नौतपा के हर दिन दिन के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज होती रही। 44.5 डिग्री तापमान से शुरू हुआ नौतपा 34.4 डिग्री पर आकर खत्म हुआ।
दिनभर छाए रहे बादल
मंगलवार को दिनभर बादल छाते रहे। इससे पारे की चाल भी सुस्त बनी रही। सुबह 5:30 से 11:30 बजे तक 6 घंटे में तापमान में सिर्फ 4 डिग्री का ही इजाफा हो सका था।
pradeshkidhadkan.com
















Leave a Reply