भोपाल । कोरोना की महामारी से निपटने के लिए देश में हर वर्ग-समाज किसी न किसी तरह योगदान दे रहा है। जेलों में कैद बंदी इसमें आगे आए हैं, जिन्होंने कोरोना संक्रमण को फैलने से बचाने के लिए सबसे जरूरी मास्क बनाकर जरूरतमंदों तक पहुंचाए हैं। प्रदेश की विभिन्न् जेलों के बंदियों ने अब तक करीब तीन लाख मास्क बनाए हैं जो सरकारी और समाजसेवी संस्थाओं की मांग के मुताबिक सप्लाई हो रहे हैं। मास्क के साथ जेलों से फिनाइल बनाकर सप्लाई करने के कुछ ऑर्डर भी आ रहे हैं जो संक्रमण फैलने से बचाने के लिए सफाई व्यवस्था में जरूरी है। कोरोना वायरस संक्रमण से बचने के लिए मास्क सबसे जरूरी सामग्री बन गई है जिसकी बाजार में आपूर्ति मांग की तुलना में कम ही बनी हुई है। चिकित्सकीय कार्य में उपयोगी मास्क के अलावा बाजार में कई अन्य तरह के मास्क भी आ गए हैं जिनमें से कुछ सिंगल लेयर वाले यानि सीधे कपड़े में दो फीते लगाकर मुंह छिपाने में ही इस्तेमाल किए जा रहे हैं।
साभार – pradeshkidhadkan.com














Leave a Reply