सांची बौद्ध-भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में संविधान दिवस का आयोजन

भोपाल : साँची बौद्ध-भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में संविधान दिवस पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में प्रभारी कुलगुरु एवं कुलसचिव प्रो नवीन कुमार मेहता ने मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित किया।

प्रो नवीन कुमार मेहता ने अपने संबोधन में संविधान के महत्व और उसकी प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि संविधान हमारे देश की आत्मा है और यह हमें एकता, समानता और न्याय के सिद्धांतों पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने संविधान के मूल्यों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में दर्शन विभाग के प्रभारी डॉ नवीन दीक्षित ने भी संविधान पर अपने विचार रखे। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ हरीश कुमार चंद्रवंशी, सभी विभाग प्रमुख, सहायक प्राध्यापक, एवं अधिकारी उपस्थित थे। इस अवसर पर संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन भी किया गया और संविधान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हुए शपथ ली गई। कार्यक्रम का संचालन डॉ प्रभाकर पाण्डे ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *