कला समाज का प्रतिबिम्ब है – प्रवीण मिश्र

भोपाल। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर 8 मार्च से 10 मार्च तक तीन दिवसीय कला प्रदर्शनी का आयोजन भोपाल के चार कलाकारों सुश्री भावना चौधरी चंद्रा, श्री देवेंद्र शाक्य, श्री शुभम राज सरल और श्री हर्ष यादव द्वारा मानव संग्रहालय के सौजन्य से इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय रॉक आर्ट गैलरी में किया गया। डॉ. प्रवीण कुमार मिश्र ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का उद्‌घाटन किया इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, अनुष्ठानिक को दिखाते हुए नंदा देवी राजजात यात्रा प्रदर्शनी के बाद यह दूसरी प्रदर्शनी है जो कला एवं नारी सशक्तीकरण से संबंधित है कला मे वह दिखता है जो समाज मे होता है इतिहास से हमे पता चलता है यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते रमन्ते तत्र देवताः हम देखे तो नारी को हमेशा सम्मान मिला है नारी का सम्मान करने वाले देवता होते है वह पुरूष नही होते उन्हें देवत्व प्राप्त होता है। इस प्रदर्शनी के बारे में सुश्री भावना चौधरी चंद्रा ने बताया कि भोपाल की वरिष्ठ राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय 12 महिला कलाकारों की कलाकृतियों को प्रदर्शित किया जाएगा, 12 कलाकारों में सात चित्रकार और पांच सेरेमिक आर्टिस्ट है। इस प्रदर्शनी का नाम उरूज रखा गया है जिसका मतलब ऊंचाइयों बुलंदी और सफलता से है, जो इन सभी कलाकारों ने हासिल की है, जो स्वयं में एक प्रेरणा है। कलाकारों के नाम इस प्रकार हैं निर्मला शर्मा, शम्पा शाह, सोनिया राशिद, शोभा घारे, सुषमा श्रीवास्तव, वीणा जैन, संजू जैन, प्रीति तामोट, अपर्णा अनिल, वीणा सिंह, गिरिजा वैगनकार और भावना चौधरी चंद्रा सभी कलाकारों की कलाकृतियों की स्वयं की विशेष शैली है और जो विभिन्न वैचारिक दृष्टिकोण पर प्रकाश डालती है, जिसमें – आध्यात्मिक, प्राकृतिक, भारतीय ऐतिहासिक सौंदर्य, जीवन के विभिन्न आयाम, महाकाव्यों के दृश्य, कला सौंदर्य और अमूर्त कला प्रमुख है।

इस प्रदर्शनी का उद्देश्य नारी के सम्मान में मनाए जाने वाले अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को एक उत्सव की तरह मनाना है साथ ही आयोजन समूह में भावना चौधरी चंद्रा के साथ 3 युवा कलाकार देवेंद्र शाक्य, शुभम राज सरल, और हर्ष यादव का होना समाज को महिलाओं के सम्मान के लिए एक संदेश है। इनका मानना है की महिला दिवस महिलाओं की सशक्तिकरण के विषय में नहीं कि समाज में लोगों की महिलाओं के प्रति सोच को बदलने के संदर्भ में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *