अनूपपुर। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय अमरकंटक द्वारा “कोरोना काल में मानसिक स्वास्थ्य एवं कल्याण” विषय पर वेबिनार (वेब सेमिनार) का आयोजन 12 मई दोपहर 4 बजे से किया जाएगा। इस वेब सेमिनार का उद्घाटन कुलपति आईजीएनटीयू प्रो प्रकाशमणि त्रिपाठी द्वारा किया जाएगा। वेबिनार में कलेक्टर चंद्रमोहन ठाकुर सहित पंजाब यूनिवर्सिटी अध्यक्ष मनोविज्ञान विभाग प्रो. सीमा विनायक, डॉ मनीष तिवारी एवं डॉ मज नवीन के शामिल होंगे। वेबिनार का संचालन डीन शिक्षा विभाग प्रो. संध्या गिहर द्वारा किया जाएगा।
वेबिनार हेतु पंजीयन लिंक. https://forms-gle/NDziLjwAXEXsrM148 के माध्यम से किया जा सकता है। वेबिनार का सीधा प्रसारण फेसबुक लाइव के माध्यम से इंदिरा गांधी जनजातीय विश्व विद्यालय के आधिकारिक फेसबुक पेज https://www-facebook-com/IGNTUOfficial से भी किया जाएगा।