बुरहानपुर जिला प्रशासन द्वारा जरूरतमंद लोगों के लिए भोजन की सुविधा प्रारंभ

बुरहानपुर।  बुरहानपुर जिला प्रशासन द्वारा नगर निगम कार्यालय के समीप स्थित केन्द्रीकृत किचन शेड में जरूरतमंदो के लिए भोजन बनाना प्रारंभ कर दिया गया है। जिला पंचायत सीईओ रोहन सक्सेना ने बताया भोजन के पैकेट की व्यवथा की गई, जिसमें 600 पैकेट भोजन नगर निगम के कर्मचारियों और सामाजिक संस्था द्वारा निर्धारित मापदंडों के साथ गरीबों को वितरित किया जा रहा है।
सीईओ ने जानकारी देते हुए बताया कि यह संख्या प्रतिदिन जरूरतमंद व्यक्तियों को देखते हुए बढ़ती जाएंगी। 600 लोगों को भोजन वितरित किया गया। आगे ओर भी आवश्यकता पड़ने पर अधिक लोगो की भोजन व्यवथा की जाएंगी। उन्होंने कहा कि जिस किसी जरूरतमंद व्यक्ति को भोजन की आवश्यकता है वे 07325-242042 पर या कमलेश पाटीदार उपायुक्त नगर निगम बुरहानपुर के मो.नं. 79994-86168 पर सम्पर्क कर सकते है। सामुदायिक किचन शेड में जो भी दानदाता खाद्य सामग्री और सहयोग करना चाहते है वह विजय पचौरी परियोजना अधिकारी जिला पंचायत बुरहानपुर के मो.नं.94071-34877 पर सम्पर्क कर सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *