मुख्यमंत्री श्री चौहान ने स्मार्ट उद्यान में सप्तपर्णी और पिंक केसिया का पौधा रोपा

भोपाल। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने स्मार्ट उद्यान में सप्तपर्णी और पिंक केसिया का पौधा रोपा। ऑस्क संस्था के सदस्यों ने भी मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ पौध-रोपण किया। संस्था के सदस्य सर्वश्री रविन्द्र दांगी, अभी शर्मा और अनिमेश जैन मौजूद रहे।
ऑस्क संस्था पौधा-रोपण के साथ प्लास्टिक के प्रयोग पर रोक और दूषित होते वातावरण के संरक्षण के लिए विशेष अभियान चला रही है। अभियान में प्रदेश के कई शहरों में पौधा-रोपण के साथ ही उसकी सुरक्षा भी सुनिश्चित की है। अभी तक 17 हजार से अधिक पौधों को पनपाया है, जो कि गुना, भोपाल, सीहोर और राजगढ़ में लगाए गए हैं।
संस्था ने शहर के विभिन्न स्थान पर नुक्कड़ नाटक, रैली, सेमीनार, डिबेट आदि गतिविधियाँ कर युवाओं को पर्यावरण के प्रति सजग बनाया है और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सार्वजनिक स्थानों पर पॉलीथीन का उपयोग न करने के संदेश देते हुए जागरूकता बढ़ाई है।
कार्बन फुट प्रिंट को कम करने एवं साफ और शुद्ध जल एवं वायु पर कार्य करने की इच्छा के साथ संस्था के सदस्य हरित क्रांति का आगाज कर रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान को युवाओं ने पर्यावरण संरक्षण की प्रेरणा देने वाला गीत भी सुनाया।
सप्तपर्णी
सप्तपर्णी एक सदाबहार औषधीय वृक्ष है, जिसका आयुर्वेद में बहुत महत्व है। इसका उपयोग विभिन्न दवाओं के निर्माण में किया जाता है।
केसिया को भारत में जंगली दालचीनी भी कहा जाता है। केसिया जावानिका की छाल और पत्तियों का उपयोग आयुर्वेदिक दवाएँ बनाने में किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *