Advertisement

स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में “फ्यूचर स्किल्स फॉर कॉमर्स स्टूडेंट्स” विषय पर कार्यशाला का आयोजन

भोपाल। स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ बैंकिंग, फाइनेंस एंड कॉमर्स द्वारा बी.कॉम एवं एम.कॉम विद्यार्थियों के लिए “फ्यूचर  स्किल्स  फॉर कॉमर्स स्टूडेंट्स:एआई,फाइनेंस,एनालिटिक्स & करियर रेडीनेस” विषय पर एक विशेष  कार्यशाला का आयोजन किया गया।

इस प्रेरणादायक सत्र के मुख्य अतिथि चार्टेड अकाउंटेंट अमन अरोड़ा रहे।

अपने विचार व्यक्त करते हुए सीए अमन अरोड़ा ने कहा कि वर्तमान प्रतिस्पर्धात्मक दौर में केवल सैद्धांतिक ज्ञान पर्याप्त नहीं है, बल्कि व्यावहारिक एवं अनुप्रयुक्त ज्ञान की भूमिका अधिक महत्वपूर्ण हो गई है। उन्होंने विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीकों, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, फाइनेंशियल एनालिटिक्स तथा डिजिटल टूल्स का प्रभावी उपयोग सीखने पर जोर दिया। साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों को सतत सीखने, वित्तीय जागरूकता और इंडस्ट्री एक्सपोजर के माध्यम से अपने करियर को भविष्य के अनुरूप तैयार करने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डॉ. सिद्धार्थ चतुर्वेदी ने कहा कि “आज के समय में शिक्षा का उद्देश्य केवल डिग्री प्रदान करना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को उद्योगों की वास्तविक आवश्यकताओं के अनुरूप कुशल एवं आत्मनिर्भर बनाना है। स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी विद्यार्थियों को भविष्य की तकनीकों और उद्योग आधारित कौशलों से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयासरत है।”

विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. विजय सिंह एवं कुलसचिव डॉ. सीतेश कुमार सिन्हा ने संयुक्त रूप से कहा कि “विश्वविद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों को अकादमिक उत्कृष्टता के साथ-साथ उद्योग उन्मुख प्रशिक्षण एवं व्यवहारिक अनुभव प्रदान करना है, ताकि वे वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने में सक्षम बन सकें। ऐसे व्याख्यान विद्यार्थियों को बदलते कॉर्पोरेट परिवेश को समझने और अपने करियर को सही दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।”

स्कूल ऑफ बैंकिंग, फाइनेंस एंड कॉमर्स की प्रमुख डॉ. नीता वैद्यांडे ने विद्यार्थियों के समग्र विकास एवं व्यावहारिक ज्ञानवर्धन के लिए इस प्रकार की अकादमिक एवं इंडस्ट्री ओरिएंटेड गतिविधियों के आयोजन को निरंतर प्रोत्साहित करने की बात कही।

यह सत्र विश्वविद्यालय की कौशल आधारित एवं उद्योगोन्मुख शिक्षा को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु स्कूल ऑफ बैंकिंग, फाइनेंस एंड कॉमर्स की समस्त फैकल्टी सदस्यों का विशेष योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *