कलेक्टर तरूण राठी ने समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी का जायजा लेने तेन्दूखेड़ा जनपद के विभिन्न केन्द्रों में पहुंचकर लिया जायजा

      दमोह। कलेक्टर तरूण राठी समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी का जायजा लेने अपरान्ह तेन्दूखेड़ा जनपद के दूरस्थ अंचलों पर पहुंचकर खरीदी का जायजा लिया, किसानों से चर्चा की और उनकी समस्याएं भी जानी। इस अवसर पर कलेक्टर सर्व प्रथम ग्राम झलौन पहुंचे, यहां पर किसानों से 42 क्विंटल की खरीदी गई थी। यह भी बताया कि कुछ छोटे किसानों ने अपना अनाज व्यापारियों को बेच दिया है। उन्होंने यहां खरीदे गये गेंहू के बोरो से अनाज निकलवा कर भी देखा। इस अवसर पर एसडीएम गगन विशेन मौजूद रहे।

            कलेक्टर श्री राठी ने समिति प्रबंधकों से कहा कि साफ-सुथरा अनाज खरीदी करें। आवश्यक हो तो छन्ना लगवायें। यह खरीदा हुआ गेंहू सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत वितरित होगा। श्री राठी ने कहा एसएमएस और फोन के बाद भी जो किसान अनाज यहां लाकर नहीं बेच रहे हैं, उनसे फार्म भरवा लिये जायें। इसके बाद कलेक्टर ग्राम धनेटा पहुंचे, यहां पर 10 किसान अपना अनाज लेकर आये थे। यहां पर किसान हर प्रसाद निवासी बिसनाखेड़ा का अनाज साफ करवाकर लाने के निर्देश दिये। उन्होंने यहां खरीदे गये अनाज का सेम्पल लिया, किसानों से भी चर्चा की। यहां पर किसानेां ने धनेटा-बिसनाखेडी, झलौन के किसानों की मैपिंग में सुधार का आग्रह किया।

सर्रा खरीदी केन्द्र पहुंचे

            सर्रा खरीदी केन्द्र पर खरीदे गये अनाज का अवलोकन कर नाराजगी जताते हुए, खरीदे गये अनाज को साफ कराने के निर्देश दिये। यहां पर एक किसान मौजूद था, जिससे चर्चा भी की और कहा कि साफ-सुथरा कर अनाज विक्रय करें। साथ ही समिति प्रबंधक से कहा समीप ही छन्ना की व्यवस्था करायें, ताकि ऐसे किसान जिनका अनाज साफ नहीं है, उसे साफ करवाया जा सके। कलेक्टर ने स्पष्ट किया साफ-सुथरा अनाज ही खरीदा जायें। यह भी स्पष्ट किया कि लापरवाही बरतने वालों के विरूद्ध कड़ी र्कावाही की जायेगी।

सोशल डिस्टेंस का पालन करें

            श्री राठी ने यहां पर पानी, साबुन, सेनेटाईजर की जानकारी ली और जाकर देखा भी। सभी जगह उक्त व्यवस्थाएं पाई गई। यहां पर उन्होंने किसानों से चर्चा भी की और कहा कि कोरोना वायरस के दृष्टिगत आप सभी अनाज लेकर आने पर मास्क जरूर लगायें। बुखार-सर्दी हो तो ना आयें। सोशल डिस्टेंस संबंध में चर्चा करते हुए इसका महत्व भी बताया और पालन करने की बात कही। श्री राठी ने कहा कि महामारी से लड़ने के लिए सोशल डिस्टेंस का पालन आवश्यक है। भ्रमण के दौरान एसडीएम गगन विशेन, तहसीलदार मोनिका बघमारे, नायब तहसीलदार विकास जैन भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *