चिरायु अस्पताल से 14 व्यक्ति पूर्णतः स्वस्थ होकर घर की ओर रवाना हुए

भोपाल। जिला प्रशासन और चिरायु अस्पताल की उचित स्वास्थ्य व्यवस्था और बेहतर प्रबंध से बड़ी संख्या में यहां लाए गए कोविड 19 पॉजिटिव व्यक्ति लगातार स्वस्थ हो रहे है। इसी क्रम में आज 14 व्यक्ति पूर्णतः स्वस्थ होकर अपने घर की ओर रवाना हुए। इन सभी व्यक्तियों ने जिला प्रशासन और चिरायु अस्पताल को अपने इलाज के लिए धन्यवाद दिया और आभार व्यक्त किया।

     चिरायु अस्पताल के डॉक्टर गोयनका ने डिस्चार्ज हुए सभी व्यक्तियों को 14 दिन होम करंट टाइम की समझाइश दी। होम कारंटाइंड की अवधि पूर्ण कर लेने के पश्चात इन व्यक्तियों से अपना प्लाज्मा डोनेट करने की अपील भी की गई। डोनेट किए गए प्लाज्मा से अन्य व्यक्तियों का प्लाज्मा थेरेपी चिकित्सा पद्धति से इलाज किया जाएगा।

      आज डिस्चार्ज हुए 14 व्यक्तियों में सुरेश चंद्र त्रिपाठी, रंजना त्रिपाठी, तत्सम त्रिपाठी, लक्ष्मी कोरी, लक्षिका कोरी, दिनेश लाल सोनरिया, समीर, इमरान, निखिल चौरसिया, प्रीति मैथिल, किरण देशमुख, मुल्लों बाईं , विनोद सूरी, जुलेखा बी शामिल है।

   श्री सुरेश चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि उन्हें बिल्कुल नहीं लगा कि वह किसी अस्पताल में है उन्हें यहां घर जैसा माहौल मिला ।समय पर दवाइयां दी गई और पूरा ख्याल रखा गया। उनके साथ में 18 माह का नन्हा योद्धा तत्सम त्रिपाठी भी आज कोरोना से जंग जीत कर आया है।

          श्री विनोद सूरी ने बताया जब वह यहां इलाज के लिए आए थे तब बहुत तनाव में थे।  डॉक्टरों और स्टाफ ने उनका मनोबल बढ़ाया और भावनात्मक सपोर्ट दिया जिस कारण वह आज स्वस्थ होकर बाहर निकले हैं। उन्होंने  जिला प्रशासन स्वास्थ्य विभाग और चिरायु अस्पताल के डॉक्टर और स्टाफ का बहुत-बहुत धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा डॉक्टर भगवान का रूप होते हैं यह सुना था लेकिन इलाज के दौरान उसे महसूस भी कर लिया। 

          डॉक्टर गोयनका के अनुसार चिरायु अस्पताल अभी तक लगभग 510 कोविड 19 पॉजिटिव व्यक्ति ईलाज के लिए आए हैं जिनमें से आज तक 190 व्यक्तियों का सफल इलाज किया जा चुका है। उन्होंने कहा है को प्रतिदिन के स्तर पर इलाजरत व्यक्तियों को पूर्णतः स्वस्थ करके डिस्चार्ज किया जाएगा। यह क्रम निरंतर चलता रहेगा केवल  गंभीर स्थितियों के मरीजों को ही रोका जाएगा। उन्होंने भोपाल वासियों से अपील की कि कोरोना एक सामान्य बीमारी की तरह ही है इससे घबराने की आवश्यकता नहीं है। इसका इलाज संभव है। अच्छे खानपान और अनुशासित जीवन से शरीर का इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाकर इस बीमारी से बेहतर ढंग से लड़ा जा सकता है।  उन्होंने जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग को मांग अनुरूप त्वरित स्वास्थ्य सुविधाएं, दवाइयां, पीपीई किट अधिक उपलब्ध कराने के लिए आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *