नई दिल्ली. देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 6 लाख 27 हजार 168 हो गई है। covid19india.org के मुताबिक, गुरुवार को एक दिन में 21 हजार 947 नए मरीज बढ़ गए। यह आंकड़ा एक दिन में सबसे ज्यादा है। इसके अलावा 19 हजार 999 मरीज ठीक भी हुए।
उधर, महाराष्ट्र के नवी मुंबई, पनवेल और उल्लासनगर में आज से 10 दिन का लॉकडाउन बढ़ा दिया है। तीनों जगह संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। दूसरी ओर, कोरोना की वैक्सीन तैयार करने के लिए भी कोशिशें तेज हैं। केंद्रीय गृह मंत्रालय के मुताबिक, जायडस कैडिला कंपनी को वैक्सीन के पहले और दूसरे फेज के क्लीनिकल ट्रायल की मंजूरी दी गई है। यह फैसला एक्सपर्ट कमेटी की सिफारिश पर लिया गया।
कोरोना अपडेट्स
– केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को अपने आंकड़े जारी किए। पिछले 24 घंटे में 20 हजार 903 मामले सामने आए और 379 लोगों की मौत हुई। इसके साथ देश में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 6 लाख 25 हजार 544 हो गई है। इनमें 2 लाख 27 हजार 439 एक्टिव केस हैं। वहीं, 3 लाख 79 हजार 892 मरीज ठीक हो चुके हैं। अब तक 18 हजार 213 लोगों की मौत हो चुकी है।
– इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) ने शुक्रवार को बताया कि भारत बायोटेक ने कोविड-19 की दवा बना ली है। इसके क्लीनिकल ट्रायल के लिए आईसीएमआर ने 12 संस्थाओं का चयन किया है। आईसीएमआर का कहना है कि सरकार इसे 15 अगस्त को लॉन्च कर सकती है।
5 राज्यों का हाल
मध्यप्रदेश: उज्जैन जिले में गुरुवार दोपहर तक तीन कोरोना पॉजिटिव मिले। इसके साथ जिले में संक्रमितों की संख्या 849 गई है। हालांकि, 770 मरीज ठीक भी हो गए। अब तक 71 मरीजों की मौत हो चुकी है। उधर, सीहोर जिले में आज दो मरीज मिले। इंदौर में 19, हरदा में आठ और सिवनी में एक मरीज मिला।
pradeshkidhadkan.com