Advertisement

जल गंगा संवर्धन के तहत भदावना धाम स्थित घाट पर चला सफाई अभियान

ग्वालियर : नव संवत्सर के साथ ही जल संरक्षण को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जल गंगा संवर्धन अभियान का शुभारंभ किया है। इस अभियान के तहत ग्वालियर स्थित ग्राम पंचायत गुर्री में भदावना धाम पर सफाई अभियान चलाया गया। इस अभियान में मुख्य रूप से ग्वालियर ग्रामीण विधायक श्री साहब सिंह गुर्जर, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती दुर्गेश कुंवर सिंह जाटव, उपाध्यक्ष श्रीमती प्रियंका सिंह घुरैया, प्रभारी कलेक्टर श्री कुमार सत्यम सहित उपाध्यक्ष जनपद पंचायत उपाध्यक्ष मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत उपस्थित रहे।

जल गंगा संवर्धन अभियान के प्रारंभ में सभी अतिथियों एवं ग्रामीणों ने भदावना धाम पर जाकर भगवान के दर्शन किए। इसके बाद भदावना धाम स्थित घाट की सफाई अभियान प्रारंभ किया। सफाई अभियान के साथ प्रकृति संरक्षण के लिए पौधरोपण भी किया गया। जल गंगा संवर्धन अभियान कार्यक्रम में विधायक श्री साहब सिंह गुर्जर ने कहा कि हमें अपने पुराने जल स्रोतों को संरक्षित करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि नदी, नालों एवं छोटे-छोटे चैक डैमों का संरक्षण एवं निर्माण करने की आवश्यकता है।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत ने कहा कि हमें वर्षा के जल को संरक्षित करने की आवश्यकता है, जिससे हमारा कल सुरक्षित हो सके। वहीं जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जिले की सभी ग्राम पंचायतों में जन सहयोग से पुरानी जल संरचनाओं के सफाई और संरक्षरण करने के लिए कार्य किये गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *