एआईएफ और टीएफएल द्वारा संचालित मानस- एडोलसेंट मैंटल हेल्थ एंड वेल बीइंग’ का राज्य स्तरीय कार्यक्रम ‘ लांच, चयनित विद्यालयों को टैबलेट का प्रतीकात्मक वितरण किया गया
भोपाल l पिछले दिनों 1100 क्वार्टर्स, अरेरा कॉलोनी स्थित राजा भोज स्कूल में
अमेरिकन इंडिया फाउंडेशन (AIF) एवं टीमलीज़ फाउंडेशन (TLF) द्वारा संचालित मानस – ‘एडोलसेंट मैंटल हेल्थ एंड वेल बीइंग’ पहल का राज्य स्तरीय लॉन्च कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह जी ने कहा कि आज के विद्यार्थी पढ़ाई के साथ सामाजिक अपेक्षाओं, प्रतिस्पर्धा और डिजिटल प्रभाव का सामना कर रहे हैं, इसलिए मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान देना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि संतुलित मन ही प्रभावी सीखने की आधारशिला है। इस अवसर पर लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) की आयुक्त डॉ. शिल्पा गुप्ता, BEO विजेता सूर्यवंशी जी, संकुल प्राचार्य अमृत सिंह जी परियोजना की वरिष्ठ सलाहकार डॉ. वीना सिन्हा, वरिष्ठ कार्यक्रम प्रबंधक सुश्री कृति प्रधान, जिला समन्वयकगण, चयनित विद्यालयों के प्राचार्य एवं शिक्षक तथा बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से हुआ, इसके पश्चात पाठ्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ किया गया। इस संबंध मे अमेरिकन इंडिया फाउंडेशन की टीम द्वारा परियोजना का संक्षिप्त परिचय और एप का लाइव डेमो भी प्रस्तुत किया l इस दौरान कुछ विद्यार्थियों ने मानस सत्रों से जुड़े अपने अनुभव साझा किए तथा विद्यार्थियों के नेतृत्व में एक संक्षिप्त निर्देशित ध्यान अभ्यास (Guided Meditation) भी कराया गया, जिसे उपस्थित अतिथियों ने बहुत सराहा। इस अवसर पर चयनित विद्यालयों को टैबलेट का प्रतीकात्मक वितरण भी किया गया, जिनका उपयोग विद्यालयों में डिजिटल मानसिक स्वास्थ्य सामग्री की उपलब्धता बढ़ाने और परामर्श सेवाओं को मजबूत करने के लिए किया जाएगा। यह पहल मध्य प्रदेश के शासकीय विद्यालयों में अध्ययनरत किशोर विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य, भावनात्मक संतुलन और समग्र कल्याण को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण माना जा रहा है।प्राप्त जानकारी के अनुसार मानस कार्यक्रम के लिए लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) के साथ 5 वर्षों के लिए औपचारिक एमओयू किया गया है। इस पहल के अंतर्गत राज्य के तीन जिलों — भोपाल, रायसेन एवं विदिशा — के कुल 230 शासकीय विद्यालयों में यह कार्यक्रम लागू किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत जिला-वार विद्यालयों का विवरण इस प्रकार है-
भोपाल: फंदा अर्बन, फंदा रूरल एवं फंदा अर्बन ओल्ड — कुल 90 विद्यालय,
रायसेन: सांची, गैरतगंज एवं बेगमगंज — कुल 48 विद्यालय
विदिशा: विदिशा, गंज बासौदा, ग्यारसपुर, नटेरन एवं कुरवाई — कुल 92 विद्यालय















Leave a Reply