इन्दौर : इंदौर के प्रसिद्ध एंडोडॉन्टिस्ट एवं शिक्षाविद् तथा रॉबर्ट नर्सिंग होम के डेंटल विभाग के प्रमुख डॉ. अनुज भारद्वाज ने नेपाल के काठमांडू और बिराटनगर में आयोजित कार्यक्रम में आधुनिक एंडोडॉन्टिक्स, रूट कैनाल उपचार की उन्नत तकनीकों, क्लिनिकल समस्या समाधान एवं माइक्रोस्कोप के उपयोग पर अपने अनुभव साझा किए। डॉ. भारद्वाज के व्याख्यान को चिकित्सकों ने व्यावहारिक ज्ञान एवं साक्ष्य-आधारित दृष्टिकोण के लिए सराहा। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में दंत चिकित्सकों एवं छात्रों ने भाग लिया। डॉ. भारद्वाज लगातार अंतरराष्ट्रीय मंचों पर इंदौर का प्रतिनिधित्व करते हुए दंत शिक्षा और क्लिनिकल उत्कृष्टता में अपना योगदान दे रहे हैं।
इंदौर के एंडोडॉन्टिस्ट डॉ. अनुज भारद्वाज ने नेपाल में दिए व्याख्यान















Leave a Reply