कलेक्टर श्री सिंह ने किया शासकीय उद्यान रोपणी जमुनिया का औचक निरीक्षण

छिन्दवाडा : कलेक्टर श्री शीलेन्‍द्र सिंह ने शासकीय उद्यान रोपणी जमुनिया का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जिले में मसालों के उत्पादन के नवाचार के तहत लगाए गए कालीमिर्च और तेज पत्ता के पौधों और एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत लगाये गए काजू और अल्फांजो आम के पौधों की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत लगाये गए 100 काजू के और 100 अल्फांजो आम के सभी पौधों की उत्साहजनक वृद्धि देख कर हर्ष व्यक्त किया। इसी तरह मसाला पौधों कालीमिर्च और तेजपत्ता की वृद्धि भी संतोषजनक पाई गई। उल्लखेनीय है कि नवाचार के तहत जमुनिया रोपणी में भी 40 कालीमिर्च और 10 तेजपत्ता के पौधे लगाए गए हैं।

      कलेक्टर श्री सिंह ने गुलाबों के बागान और अन्य पौधरोपण कार्य का भी निरीक्षण किया। कलेक्टर श्री सिंह के निर्देशानुसार नवाचार करते हुए जमुनिया नर्सरी के 5 हैक्टेयर में मनरेगा योजना से नई किस्म के फलदार पौधों जिनमें चीकू, पिंक ताइबानी अमरूद, सीताफल, आम, एप्पल बेर आदि लगाए जाएंगे। जिसकी तैयारी का निरीक्षण भी कलेक्टर श्री सिंह ने किया। पौधरोपण की तैयारी पूरी हो चुकी है, फरवरी माह में इस नवाचार के तहत पौधे लगाए जाएंगे। इस दौरान कलेक्टर श्री सिंह ने उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों से कृषकों को उद्यानिकी विभाग के माध्यम से और अधिक लाभ कैसे पहुंचाया जा सकता है, इस सम्बन्ध में विभिन्न सुझाव लिए। साथ ही कृषकों को अधिक से अधिक पौधे उपलब्ध कराते हुए फलदार वृक्षों के पौधों का रोपण करने के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उप संचालक उद्यानिकी श्री एम. एल.उईके, सहायक संचालक कृषि श्री सचिन जैन, एस.ए.डी.ओ.सुश्री श्रृद्धा डेहरिया, कृषि विस्तार अधिकारी सुश्री प्रेरणा चौकसे, उद्यान अधीक्षक जमुनिया नर्सरी श्री सालिगराम चौकसे उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *