नगर पालिका गुना में आरोग्य सेतु एप डाउनलोड कर दी गयी जानकारी

गुना। कलेक्टर श्री एस. विश्वनाथन के निर्देशानुसार मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्री संजय श्रीवास्तव द्वारा अम्बेडकर भवन में नगर पालिका के अधिकारी एवं कर्मचारियों को आरोग्य सेतु एप डाउनलोड कराया गया। इस दौरान नगरीय निकाय सभी कर्मचारियों ने आरोग्य सेतु एप डाउनलोड कर सेल्फी ली तथा प्रत्येक कर्मचारी को प्रतिदिन कम से कम 50 व्यक्तियों को आरोग्य सेतु एप डाउनलोड कराने के निर्देश दिए गए। कर्मचारियों द्वारा नगरीय निकाय के सभी कर्मचारियों को आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करवाया तथा शहर में जाकर विभिन्न नागरिकों को एप डाउनलोड करा कर इसकी जानकारी दी गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *