स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया- 24 घंटे में 9,304 कोरोना पॉजिटिव मिले, 260 मरीजों ने दम तोड़ा; देश में अब तक 2 लाख 17 हजार 187 केस

नई दिल्ली. देश में कोरोनावायरस के मरीजों की संख्या 2 लाख 17 हजार 187 हो गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को बताया कि पिछले 24 घंटे में 9,304 नए मामले सामने आए हैं और 260 लोगों की मौत हुई है। उधर, इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) ने बताया कि पिछले अब तक 42 लाख 42 हजार 718 सैंपल की जांच हो चुकी है। वहीं, पिछले 24 घंटे में एक लाख 39 हजार 485 टेस्ट हो चुके हैं।

उधर, Covid19india.org और राज्य सरकारों से मिली जानकारी के आधार पर बुधवार को एक दिन में 9638 संक्रमित मिले। इससे पहले एक दिन में सबसे ज्यादा 8789 मरीज 31 मई को मिले थे। महाराष्ट्र में बुधवार को 2560 संक्रमित सामने आए। यह छठवां दिन था, जब देश में 200 से ज्यादा मरीजों की मौत हुई। अकेले महाराष्ट्र में रिकॉर्ड 122 लोगों ने दम तोड़ा।

संक्रमण 28 राज्यों और 7 केंद्र शासित प्रदेश में फैला

कोरोनावायरस संक्रमण 28 राज्यों में फैला है। 7 केंद्र शासित प्रदेश भी इसकी चपेट में हैं। इनमें दिल्ली, चंडीगढ़, अंडमान-निकोबार, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, पुडुचेरी और दादरा एवं नगर हवेली शामिल हैं।
कोरोना अपडेट्स

स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक सर्कुलर जारी कर कहा है कि मंत्रालय के कई अफसर कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। ऐसे में एहतियात के तहत अब से बैठकें वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होंगी।
देश के रक्षा सचिव अजय कुमार भी कोरोना वायरस की चपेट में आ गए। बुधवार देर रात उनके कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई। सूत्रों के मुताबिक, रक्षा मंत्रालय में अब कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग की जा रही है। अजय कुमार और उनके साथ काम करने वाले 35 अफसरों को होम क्वारैंटाइन किया गया है।
पांच राज्यों का हाल

मध्य प्रदेश: स्वास्थ्य के विभाग के मुताबिक, राज्य में बुधवार को 168 नए पॉजिटिव मिले। इनमें भोपाल में 41, ग्वालियर और इंदौर में 27-27 संक्रमित मिले। इसके साथ कुल संक्रमितों की संख्या 8588 हो गई। वहीं, मरने वालों को आंकड़ा 371 हो गया।
महाराष्ट्र: राज्य में बुधवार को 2560 मरीज मिले। इसके साथ ही संक्रमितों की संख्या 74 हजार 860 हो गई। बुधवार को राज्य में रिकॉर्ड 122 मरीजों की मौत हुई। इसमें से अकेले मुंबई में 49 मरीजों ने दम तोड़ा।महाराष्ट्र पुलिस ने बुधवार को बताया कि पिछले 24 घंटों में 47 पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव मिले। इसके साथ राज्य में अब तक 2,556 पुलिसकर्मी संक्रमित हो चुके हैं।

उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में बुधवार को 168 संक्रमित मिले। इसके साथ राज्य में संक्रमितों की संख्या 8588 हो गई है। राज्य में मरने वालों की कुल संख्या 371 हो गई।

pradeshkidhadkan.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *