हर घर तिरंगा अभियान के लिए जिले में वातावरा बनाया जाएगा

आजादी के अमृत महोत्सव में “हर घर तिरंगा” अभियान में भोपाल के सभी घरों पर तिरंगा झंडा फहराया जाएगा। इस अभियान को जन-जन तक पहुँचाने के लिए व्यापक तैयारियाँ की जाएगी। कलेक्टर श्री अविनाश लवानिया ने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव अंतर्गत “हर घर तिरंगा” अभियान को सफल बनाने के लिए सभी अधिकारी एक जुट होकर कार्य करेंगे और अपने घरों पर तिरंगा झंडा फहराने के लिए जागरूकता कार्यक्रम चलाया जाएगा। हर घर तिरंगा अभियान के तहत 11 अगस्त से 17 अगस्त तक शासकीय भवनों, कार्यालयों तथा घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराये जाने के संबंध में सभी से झण्डा संहिता का पालन करने की अपेक्षा की गई है।

उल्लेखनीय है कि आजादी का अमृत महोत्सव हर नागरिक के लिए गौरव की बात है। “हर घर तिरंगा” अभियान ऐसा कार्यक्रम होगा, जो दुनिया में कभी नहीं मनाया गया होगा।

हर नागरिक के दिल में देशभक्ति की भावना को प्रबल करना और युवा पीढ़ी को देशभक्ति से ओत-प्रोत करना अभियान का उद्देश्य है। सभी मिलकर जन-जन तक इस संदेश को पहुँचाने का कार्य करेंगे। अभियान भारत को जागृत करने का अभियान है इसमें हर घर पर तिरंगा लहराकर देशभक्ति का संदेश पहुँचाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *