जनजातीय संग्रहालय में प्रवेश और फोटोग्राफी दर निर्धारित

भोपाल : 19 जुलाई 2022 |

मध्यप्रदेश की जनजातियों के जीवन, देशज ज्ञान, कला परंपरा और सौन्दर्यबोध पर एकाग्र स्थापित मध्यप्रदेश जनजातीय संग्रहालय में प्रवेश एवं फोटोग्राफी शुल्क में वृद्धि की गई है। शुल्क वृद्धि 1 जुलाई, 2022 से लागू होगी। भारतीय दर्शक 10 वर्ष से अधिक आयु के लिए 20 रूपये, विदेशी दर्शक 10 वर्ष से अधिक आयु के लिये 400 रूपये प्रवेश शुल्क होगा। इसी तरह फोटोग्राफी प्रति कैमरा, मोबाइल अव्यवसायिक बिना स्टैण्ड, ट्रायपॉड, सेल्फीस्टिक के लिए 100 रुपए शुल्क निश्चित किया गया है।

संग्रहालय दोपहर 12 बजे से रात 8 बजे तक दर्शकों के लिए खुला रहता है। संग्रहालय की विभिन्न दीर्घाओं में मध्यप्रदेश के जनजातीय समुदायों के आवास के वास्तुगत, शिल्पगत और व्यवहारगत रूप प्रदर्शित हैं। संग्रहालय की 6 अलग-अलग दीर्घाओं में जनजातीय जीवन की झलक, उनके परिवेश, खेल, संस्कृति, देवलोक आदि देखने को मिलते हैं। प्रत्येक दीर्घा में जिज्ञासु और शोधार्थियों के लिए कियोस्क स्थापित किए गए हैं, जिससे हिंदी और अंग्रेजी में विस्तार से जाना-समझा जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *