खंडवा l 77 वें गणतंत्र दिवस समारोह मे प्रदेश के लोक नृत्यों के साथ खंडवा निमाड़ की गण गौर कलाकार अनुजा जोशी उपाध्याय के नेतृत्व में 50 कलाकारों को गणगौर नृत्य की प्रस्तुति के लिए राजधानी भोपाल आमंत्रित किया गया था। लाल परेड ग्राउंड व रवींद्र भवन में आयोजित समारोह में भी गणगौर दल आमंत्रित था। समारोह मैं झाकियों व नृत्यों को पुरस्कृत किया गया। अनुजा उपाध्याय खंडवा के दल को राज्य स्तरीय लोक नृत्यों में तृतीय पुरस्कार के लिये चुना गया,जिसके अंतर्गत दल को सम्मान पट व प्रमाण पत्र भेंट किया गए। इस अवसर पर निमाड़ खंडवा व गावों के कलाकारों से भेंट कर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने हार्दिक बधाई दीl
निमाड़ की गणगौर को मिला राज्य स्तरीय पुरस्कार

















Leave a Reply