भोपाल। इस संकटकालीन परिस्थिति में भी वातावरण उन सभी बेजुबान पशु और पक्षियों के बिना वीरान लगता है अगर वह धरती पर ना रहे। इस विषम परिस्थिति और संक्रमण के कारण बेजुबान पशु और पक्षियों को भोजन उपलब्ध कराना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है।
इस आपदा के चलते प्रदेश में लॉक डाउन का सामना करना पड़ रहा है, इसका प्रभाव न केवल मनुष्यों पर बल्कि असंख्य बेज़ुबान पशु-पक्षियों पर भी पड़ा है।
भोपाल के एडिशनल एसपी श्री दिनेश कौशल राजधानी भोपाल के लेक सिटी लेक पॉइंट पहुंचे। जहां उन्होंने भूखी बतख और भूखे श्वान मिलने पर उनको ब्रेड और रोटी देकर भोजन कराया। वहीं गौ-शाला में जाकर गायों को चारा भी खिलाया। श्री कौशल और उनकी पत्नी श्रीमती अनुराधा अपने घर के आँगन में कबूतर, चिड़ियो और गिलहरियों को दाना – पानी प्रतिदिन रखती हैं। जहां एक तरफ पूरा देश कोरोना वायरस जैसी बीमारी से जूझ रहा है वहां लॉक डाउन में इसे देखते हुए कई संस्थान गरीब एवं असहाय लोगों को भोजन की भी व्यवस्था करा रहे हैं।
सड़कों के आसपास जीवों को भोजन कराकर एडिशनल एसपी श्री कौशल ने मानव सेवा के साथ साथ जीव जंतुओ की सेवा करना भी हमारा कर्तव्य है। जीव जंतुओ की सेवा और देख रेख का लोगों से लॉकडाउन के चलते उन्होंने आग्रह किया है कि वह भूखे जीव -जंतुओ, बतख और श्वानो के लिए रोटी, कबूतरों, गिलहरियों के लिए दाने, गाय के लिए चारा, पानी आदि का इस भीषण ग़र्मी के चलते घर पर रहते हुए जो सेवा कर सकते है वह अवश्य करे जिससे सच्ची सेवा करने के साथ साथ जीव – जंतुओ का भी भला हो सके। इस प्राकृतिक आपदा से मनुष्यों के अलावा बेज़ुबान पशु पक्षियों का भी ध्यान रखे। इसमें जो संस्थाएँ सहित सेवादार काम कर रहे हे उन्हें साधुवाद है।
















Leave a Reply