मंडला : मण्डला के शतरंज खिलाड़ी श्री प्रकाश वंशकार ने एक बार फिर जिले को गौरवान्वित किया है। दिव्यांग श्रेणी की विश्व शतरंज प्रतियोगिता में मंडला के श्री वंशकार ने टॉप 10 में अपना स्थान सुरक्षित किया। उन्होंने स्पर्धा में ओवर आल 10वां स्थान प्राप्त किया। पेशे से शिक्षक श्री वंशकार दिव्यांगजनों के लिए प्रेरणा बन रहे हैं। उनकी इस उपलब्धि के लिए कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने शुक्रवार को उन्हें सम्मानित किया।
दिव्यांग श्रेणी की विश्व शतरंज प्रतियोगिता में मंडला के प्रकाश वंशकार 10वे स्थान पर रहे

Leave a Reply