मंदसौर : सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत खेल और युवा कल्याण विभाग एवं नियुद्ध खेल संस्था के संयुक्त तत्वावधान में महिलाओं एवं बालिकाओं के लिए आत्मरक्षा/सशक्तिकरण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक प्रतिदिन सायं 5 से 7 बजे तक नियुद्ध हॉल, नूतन स्टेडियम, मंदसौर में आयोजित होगा। जिला खेल अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि शिविर का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को आत्मरक्षा तकनीकों के प्रति जागरूक करना एवं उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। उन्होंने शहर की इच्छुक महिलाओं और युवतियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर इस उपयोगी शिविर का लाभ लेने का आह्वान किया है।
महिलाओं व बालिकाओं के लिए खेल विभाग ने किया आत्मरक्षा शिविर

Leave a Reply